Skip to main content

ताजा खबर

02 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India, Shoaib Akhtar, Adelaide Pitch, Sanju Samson, Rohit Sharma (Photo Source: X)

1. गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ टीम का ये स्टार गेंदबाज, 6 हफ्ते के लिए हुआ क्रिकेट से दूर

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी श्रीलका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ग्रोइन इंजरी के कारण कोएट्जी पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। यह सीरीज 10 दिसंबर से शुरू होकर सात जनवरी तक चलेगी। कोएट्जी की चोट को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बताया है कि स्कैन में पता चला है उनकी मांसपेशी में खिंचाव है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुताबिक, गेराल्ड कोएट्जी को रिकवर होने में चार से 6 सप्ताह का समय लगेगा।

2. “भारत जाओ और वहीं उन्हें मारके आओ”- Shoaib Akhtar ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर दिया बड़ा बयान

PCB ने ज्यादा रेवेन्यू शेयर और भारत में आयोजित होने वाले ICC इवेंट्स के लिए भी हाइब्रिड मॉडल ही रखने की डिमांड की है। इस पर अब शोएब अख्तर ने कहा है कि PCB जो डिमांड कर रही है वो ठीक है, लेकिन पाकिस्तान को भारत जाना चाहिए और उन्हें वहीं मारकर आना चाहिए।

3. एडिलेड रवाना होने से पहले रोहित का दिल छू लेने वाला जेस्चर, फैंस के साथ ली सेल्फी

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में भाग लेने के बाद एडिलेड टेस्ट के लिए सोमवार को कैनबरा से रवाना हो गई। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। रोहित शर्मा होटल से निकलते वक्त वहां मौजूद फैंस को ऑटोग्राफ दिया और उनके साथ सेल्फी ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4. ‘मजाक हैं जसप्रीत बुमराह’- पर्थ टेस्ट के बाद पूर्व इंग्लिश गेंदबाज का चौंकाने वाला बयान

TNT Sports पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के साथ बात करते हुए स्टीवन फिन ने कहा कि, “जायसवाल ने शानदार 161 रन बनाए, लेकिन जिस खिलाड़ी को देखना मुझे पसंद है. वह हैं जसप्रीत बुमराह। मुझे लगता है कि वह वास्तव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी कभी लगता है कि उनके जैसी गेंदबाजी क्या मजाक है! आप उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखते हैं और आप बस सोचते हैं कि मुझे खुशी है कि मुझे बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरना है।”

5. IPL 2025: वेंकटेश अय्यर या रिंकू सिंह नहीं, ये डेढ़ करोड़ वाला प्लेयर का होगा KKR का अगला कप्तान

एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “हां, फिलहाल यह 90% तय है कि अजिंक्य रहाणे केकेआर के नए कप्तान होंगे। उन्हें केकेआर ने खास तौर पर कप्तानी के लिए उपयुक्त विकल्प के तौर पर खरीदा था।” केकेआर का यह कदम बहुत ही आश्चर्यजनक है, क्योंकि वेंकटेश को आईपीएल 2025 में टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, क्योंकि वह टीम को समझते हैं, जहां उन्होंने चार साल बिताए हैं और मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए वे फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ भी काम कर चुके हैं।

6. BGT: एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने तैयार की खतरनाक पिच, वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एडिलेड, ओवल की पिच काफी ज्यादा हरी-भरी नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिच पर काफी ज्यादा पानी डाला जा रहा है और इसे हरा-भरा रखने को कहा गया है। इससे तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस मिलेगा। बता दें, पिंक बॉल लाइट्स में अलग तरह से व्यवहार करती है। दोनों ही टीमें मैच के शुरुआत में पिच से मिलने वाली मदद का फायदा उठाना चाहेंगी।

7. जमैका में जेडन सील्स के सामने बांग्लादेश पहली पारी में हुई पस्त, खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से रहा वेस्टइंडीज के नाम

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच जमैका के सबीना पार्क में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस मुकाबले में बांग्लादेश पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 164 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में पांच रन दिए और चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। यही नहीं उन्होंने 10 मेडन ओवर भी फेके।

8. घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं Sanju Samson, 15 गेंदों में ही कर दिया बड़ा खेल

ये साल Sanju Samson के लिए शानदार रहा है, जहां इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से खेलते हुए टी20 क्रिकेट में कई धाकड़ पारियां खेली। वहीं अब संजू घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले का दम दिखाने में लगे हैं, जिसका नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में देखने को मिल रहा है और उन्होंने गेंदबाजों की क्लास लगा दी है। गोवा के खिलाफ मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।

9. “आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहोगे”- MI ने Ishan Kishan को लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, “ईशान ने ड्रेसिंग रूम में ताजगी और ऊर्जा भरी थी। जब हम उसे रिटेन नहीं कर पाए, तो हमें पता था कि उसे ऑक्शन से वापस पाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि वह जिस तरह का खिलाड़ी है और जिस तरह का कौशल वह लेकर आता है। वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को जीवंत रखते थे, बहुत से लोगों को हंसाते थे, वह प्यार और गर्मजोशी टीम में बहुत स्वाभाविक रूप से आती थी। ईशान किशन, आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहेंगे और हम सभी आपको मिस करेंगे और हम सभी आपसे प्यार करते हैं।”

10. सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वार्म अप मैच में शतक जड़ने के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 97 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की पारी खेली थी। मैच खत्म होने के बाद सैम कोंटास ने यह इच्छा जाहिर की है कि वो भविष्य में जसप्रीत बुमराह का सामना करना चाहते हैं। WA Today के मुताबिक सैम कोंटास ने कहा कि, ‘मैं थोड़े समय से देख रहा था। जसप्रीत बुमराह के पास काफी कला है और वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनका सामना भी एक दिन जरूर कर सकूं। मुझे अपने खेल पर पूरा आत्मविश्वास है। मैं जमकर अभ्यास कर रहा हूं ताकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने जबरदस्त प्रदर्शन कर सकूं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...