Skip to main content

ताजा खबर

02 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

02 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli (Photo source X)

1) ऑस्ट्रेलिया ने किया सिडनी टेस्ट की प्लेइंग XI का ऐलान, इस स्टार ऑलराउंडर को किया गया ड्रॉप

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला कल यानी शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैच से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने सिडनी टेस्ट से स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श को ड्रॉप कर दिया है, कप्तान पैट कमिंस ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर डेब्यू करेंगे। बता दें, 5 मैच की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) कौन है ये ‘Mr. Fix-It’ जो बनना चाहता है भारतीय टीम का अंतरिम कप्तान?? सिडनी टेस्ट से पहले मचा बवाल

पर्थ टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया 4 मैच के बाद अब 2-1 से पीछे चल रही है। वहीं अब टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन के बीच ड्रेसिंग रूम में प्लेयर्स के बीच फूट की खबरें भी सामने आ रही है। मेलबर्न में मिली हार के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि टीम में कुछ मतभेद हैं और एक सीनियर खिलाड़ी खुद को कप्तानी के अंतरिम विकल्प के रूप में पेश करने के लिए तैयार है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) 5वें मैच में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, हिटमैन की संन्यास की खबरों पर माइकल क्लार्क का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शर्तों पर क्रिकेट से संन्यास लेने का अधिकार हासिल किया है। रोहित ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन पर धीरे-धीरे दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें कोई महत्वपूर्ण पारी नहीं खेली है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम से मिले प्रधानमंत्री अल्बनीज, बुमराह की तारीफ की

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पांचवें टेस्ट से पूर्व ऑस्ट्रेलिया और भारत की क्रिकेट टीम से मुलाकात की। उन्होंने बुधवार को गॉवस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सराहना की। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है और सिडनी टेस्ट का नतीजा यह तय करेगा कि मेजबान टीम एक दशक से भी अधिक समय के बाद ट्रॉफी हासिल कर पाती है या नहीं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ नए साल का शानदार तरीके से किया स्वागत, आप भी देखें तस्वीर

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ नए साल यानी 2025 का शानदार तरीके से स्वागत किया। बता दें कि, कई सालों की डेटिंग के बाद यह कपल जनवरी 23, 2023 को शादी के बंधन में बंध गया। 8 नवंबर 2024 को इस जोड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि वो पहली बार माता-पिता बन रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) BGT में खराब प्रदर्शन के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में, कभी भी हो सकती है टीम से छुट्टी: रिपोर्ट्स

मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद खबर आ रही है कि इस खराब प्रदर्शन के बाद, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में है और उन्हें कभी भी बर्खास्त किया जा सकता है। बता दें इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर इंडिया टुडे के हवाले से कहा- एक टेस्ट मैच खेला जाना है और फिर चैंपियंस ट्रॉफी है। अगर प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो गौतम गंभीर की पोजिशन भी सुरक्षित नहीं रहेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

7) विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने सैम कोंटास के भाइयों संग किया पोज; तस्वीर हुई वायरल

साल 2025 की शुरुआत में ही किंग कोहली ने अपने इंडियन फैंस के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने ऑन-फील्ड राइवल ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज कोंटास के भाइयों के साथ तस्वीर ली। सैम कोंस्टास, वही क्रिकेटर है जिनके साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान विराट कोहली की नोकझोंक हो गई थी और उसके बाद से दोनों खिलाड़ी फील्ड पर एक दूसरे को ट्रोल करते नजर आए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

8) सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को लेकर एलेक्स कैरी का बड़ा बयान, कहा ‘मूड बहुत ज्यादा नहीं बदला’

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सीरीज के अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों के बाद सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं अब सीरीज का पांचवां मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (Alex Carey) का बड़ा बयान सामने आया है। कैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी को लेकर काफी आश्वस्त हैं और उनका कहना है कि टीम का मूड ज्यादा नहीं बदला है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) ये क्या! नए साल के मौके पर Shikhar Dhawan को सता रही है खुद के इंटरनेशनल करियर की याद

साल 2024 में कई स्टार खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलिवदा कहा, जहां इस लिस्ट में Shikhar Dhawan का नाम भी शामिल था। धवन ने साल 2022 के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था, ऐसे में उनको संन्यास लेना पड़ गया। वहीं नए साल के जश्न के बीच गब्बर को अपने इंटरनेशनल करियर की याद आ गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) अपने फेवरेट Rajinikanth सर की कॉपी करते दिखे Venkatesh Iyer, ऑलराउंडर का स्वैग देखने लायक था

एक समय ऐसा आया था जब IPL में Venkatesh Iyer ने अपने खेल के जरिए सनसनी मचा दी थी, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में भी एंट्री हुई। लेकिन कुछ मैचों के बाद ही उनकी भारतीय टीम से छुट्टी हो गई, वहीं IPL में वो लगातार खुद को साबित करते रहे हैं। दूसरी और अय्यर अपना स्टाइलिश अवतार इंस्टाग्राम पर दिखाते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने एक एक नई रील वीडियो शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...

BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

Adam Zampa Joins Hobart Hurricanes on Two-Year Deal, Questions BBL Pay Parity for Local Stars (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग-स्पिनर एडम जम्पा ने होबार्ट हरिकेंस के साथ दो...