Skip to main content

ताजा खबर

02 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Kusal Perera, Gautam Gambhir, Vinod kambli, Rohit Sharma (Photo Source: X)

1. IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा..! जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ट्रॉफी रिटेन करने और WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद ज्यादा जरूरी है। इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। कप्तान रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। रोहित की जगह उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने पहले टेस्ट में भी कमान संभाली थी।

2. “ये सिर्फ रिपोर्ट है, सच्चाई नहीं”- टीम के अंदर फूट और मतभेद वाली खबरों पर बोले हेड कोच गंभीर

मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इन रिपोर्ट्स को लेकर गौतम गंभीर से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, “खिलाड़ी और कोच के बीच की बहस उनके बीच ही रहनी चाहिए। ड्रेसिंग रूम में होने वाली कोई भी बातचीत ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “ये सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच्चाई नहीं, मुझे किसी रिपोर्ट पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। ईमानदारी महत्वपूर्ण है, हम आगे बढ़ना चाहते हैं और कुछ बेहतरीन चीजें हासिल करना चाहते हैं।”

3. AUS vs IND: हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा, जानें सिडनी टेस्ट में आकाशदीप को कौनसा खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस?

प्रसिद्ध कृष्णा को अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज इंतजार कर रहा है कि कब उसे मौका मिले और कब वह अपने हुनर को दिखा पाए। बता दें कि कृष्णा एक हिट द डैक बाॅलर हैं, जो कंधे का इस्तेमाल करके पिच से अतिरिक्त उछाल प्राप्त करते हैं। साथ ही सिडनी की पिच पर हल्की घास को देखते हुए, आखिरी टेस्ट मैच में उनके खेलने की प्रबल संभावनाएं हैं।

4. BGT सीरीज में आउट ऑफ फाॅर्म चले रहे विराट कोहली को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान

ईएसपीएन अराउंड द विकेट पाॅडकास्ट पर आरोन फिंच ने कहा- विराट ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा दबाव में ही आगे बढ़ते हैं और जब उनकी पीठ दीवार से सटी होती है, तब भी वह सफल होते हैं। ऐसा महसूस होता है जैसे इस स्तर पर, वह अपनी पीठ को दीवार से सटाने की कोशिश कर रहे हैं। वह विरोधी बनने की कोशिश कर रहा है, वह लगभग झगड़ा मोल लेने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि जब उसे लगता है कि कोई उसकी ओर आ रहा है, तो वह खेलता है। इस समय वह अपना स्किल सभी को दिखाता है।

5. आर अश्विन के मिड सीरीज रिटायरमेंट पर साउथ अफ्रीकी दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- उसे संन्यास नहीं…

डैरिल कुलनैन ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- अश्विन को सीरीज के बीच में संन्यास नहीं लेना चाहिए या उन्हें संन्यास लेने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह एक स्वार्थी कदम था, स्पष्ट रूप से इसका कारण वह सार्वजनिक नहीं करेंगे। चयन न होने पर यह एक द्वेषपूर्ण प्रतिक्रिया थी। यह सीरीज के बीच में टीम के लिए विघटनकारी हो सकता है।

6. पाकिस्तानी फैंस हो जाए खुश, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इन दो धमाकेदार खिलाड़ियों की हो सकती है टीम में वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह शानदार टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में आयोजित किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कुल 8 टीमों के बीच खेली जाएगी। आगामी टूर्नामेंट से पहले बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। बेहतरीन खिलाड़ी फखर ज़मान और इमाम उल हक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम में वापसी कर सकते हैं।

7. “अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा”- सिडनी टेस्ट से पहले रोहित को लेकर शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि, “अगर मैं रोहित शर्मा के आस-पास होता, तो मैं उससे कहता कि जाओ और धमाका करो। मैदान पर जाओ और धमाका करो। अभी, जिस तरह से वह खेल रहा है, वह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। उसे विपक्षी टीम पर आक्रमण करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है। वह अपने करियर पर फैसला लेंगे, लेकिन अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि उनकी उम्र अब कम नहीं रह गई है।

8. पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, अपने फैंस से की खास अपील

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली मुंबई के आकृति अस्पताल से 1 जनवरी 2025 को डिस्चार्ज हुए। बता दें कि, तबीयत खराब होने की वजह से विनोद कांबली को आकृति अस्पताल में 21 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। विनोद कांबली ने शुरू में इस बात पर हामी भरी थी कि उनकी मांसपेशियों में ऐंठन और Urinary संक्रमण की वजह से पूर्व खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि उनके मस्तिष्क में क्लॉट है।

9. शुभमन गिल समेत इन 4 खिलाड़ियों को CID ने 450 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में भेजा समन

शुभमन गिल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। इस बीच, युवा खिलाड़ी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आपके कानों को यकीन नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) 450 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले के मामले को लेकर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों से पूछताछ करने वाली है, जिसमें- शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, साई सुदर्शन और मोहित शर्मा शामिल हैं।

10. NZ vs SL: कुसल परेरा ने ठोका रिकॉर्ड-ब्रेकिंग शतक, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने दर्ज की धमाकेदार जीत

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 जनवरी को सैक्स्टन ओवल में खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना पाई और श्रीलंका ने 7 रन से जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...