Skip to main content

ताजा खबर

होबार्ट में अब खेले जाएंगे इंडोर टेस्ट मुकाबले, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पूरे स्टेडियम में करना चाहते हैं बड़े बदलाव

होबार्ट में अब खेले जाएंगे इंडोर टेस्ट मुकाबले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पूरे स्टेडियम में करना चाहते हैं बड़े बदलाव

Hobart Stadium (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया में इनडोर टेस्ट आयोजित करना चाहता है, इसलिए उन्होंने होबार्ट में एक इनडोर क्रिकेट स्टेडियम प्रस्तावित किया है। दरअसल तस्मानिया की फ़ुटबॉल टीम ‘तस्मानिया डेविल्स’ 2028 से ऑस्ट्रेलियाई फ़ुटबॉल लीग (AFL) में प्रवेश कर रही है और इसके लिए तस्मानिया की सरकार 23000 सीटों वाला एक मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाना चाहती है, जहां फ़ुटबॉल के साथ-साथ क्रिकेट भी खेला जा सके।

यहां ट्रांसपेरेंट छत भी लगाई जाएगी ताकि दिन के समय और रात के समय भी टी20 मुकाबले खेले जा सके और किसी भी खिलाड़ी को कोई भी तरीके की परेशानी ना हो। अगर ऐसा होता है तो होबार्ट दुनिया का पहला स्टेडियम होगा जहां इनडोर टेस्ट क्रिकेट भी खेला जा सकेगा। मैकरी प्वाइंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के CEO ऐनी बीच ने भी यह कहा कि उनका पूरा फोकस लाल गेंद क्रिकेट पर है।

मैकरी प्वाइंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के CEO ऐनी बीच ने SEN Tassie को बताया कि, ‘हम यहां टेस्ट क्रिकेट चाहते हैं और हमारा पूरा फोकस इसी पर है। चुनौती यह है कि हमें ICC द्वारा दिए गए डिटेल और डिज़ाइन के आधार पर लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट तस्मानिया के साथ काम करना है। जब तक यह स्टेडियम बन नहीं जाता, तब तक हमें मान्यता नहीं मिलेगी। हम लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्कशॉप कर रहे हैं ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि स्टेडियम डिज़ाइन के आधार पर ही बन रहा है। हमें यहां पर लाल गेंद की क्रिकेट ही करानी है।’

इस स्टेडियम की ऊंचाई चिंता का विषय है: ऐलिएस्टर रिचर्ड्सन

कॉक्स आर्किटेक्चर के सीईओ ऐलिएस्टर रिचर्ड्सन ने कहा कि, ‘क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में सबसे बड़ी चिंता स्टेडियम की ऊंचाई होती है। मेलबर्न के इनडोर मार्वल स्टेडियम के निर्माण में भी यही चिंता थी और वहां गेंद छत को छू सकती है। इसलिए हमने हॉक-आई और बॉल-ट्रैकिंग तकनीक का सहारा लिया है, ताकि गेंद के अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा सके। यह चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ मज़ेदार भी है। हम छत की ऊंचाई 50 मीटर करने पर ख़ुश हैं क्योंकि अभी तक 50 मीटर से अधिक ऊंचाई पर गेंद मारने के उदाहरण नहीं मिले हैं।’

पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी और क्रिकेट तस्मानिया के अध्यक्ष डेविड बून ने कहा कि, ‘यह तस्मानिया के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। हम इस स्टेडियम में क्रिकेट खेलना चाहते हैं। आने वाले कुछ महीनो में डिजाइन भी पूरी तरह से फाइनल हो जाएगा।’

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...