Skip to main content

ताजा खबर

होटल पहुंचने पर New Zealand टीम का हुआ शानदार स्वागत, खिलाड़ियों ने भी मचाया खूब धमाल

New Zealand Team (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर New Zealand टीम ने इतिहास रचा है, वहीं सीरीज जीतने के बाद कीवी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। इस बीच न्यूजीलैंड टीम का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर सुपर वायरल हो रहा है और फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

New Zealand से हारकर हुआ टीम इंडिया को नुकसान

जी हां, New Zealand ने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज 3-0 से हराई है, जिसके बाद रोहित की सेना को इस हार से बड़ा नुकसान हुआ है। जहां WTC की अंक तालिका में टीम इंडिया पहले स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर आ गई है, दूसरी ओर अब भारतीय टीम का WTC फाइनल में जाने का सपना टूटने लगा है। वैसे टीम इंडिया ने लगातार दो बार WTC का फाइनल खेला है और टीम को दोनों में हार का सामना करना पड़ा है।

धमाकेदार स्वागत हुआ था New Zealand टीम का

*New Zealand टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है।
*वीडियो में सीरीज जीतने के बाद होटल पहुंचे कीवी खिलाड़ियों का हुआ शानदार स्वागत।
*होटल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर किया सभी का स्वागत।
*इस दौरान टीम ने काटा केक और साथ ही सभी खिलाड़ियों को दिए गए फूल।

New Zealand टीम का स्वागत आप लोग भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

एक नजर डालते हैं Will Young के वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

रोहित और विराट हो रहे हैं खूब Troll

कीवी टीम के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा रन बनाने के लिए तरस गए, जिसके बाद फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा। ऐसे में फैन्स ने इन दोनों बल्लेबाजों को सोशल मीडिया के जरिए जमकर TROLL किया, साथ ही कुछ फैन्स ने लिखा कि इन दोनों को अब संन्यास ले लेना चाहिए। दूसरी ओर अगर इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसा ही रहा, तो फिर आगे इन दोनों के लिए काफी परेशानी हो सकती है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, साथ इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो गया है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...