
Hardik Pandya (Photo Source: Instagram)
हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के चौथे जन्मदिन पर एक प्यार भरा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। हार्दिक और नतासा स्टेनकोविक के बेटे का जन्म 30 जुलाई, 2020 को हुआ था। हार्दिक ने अपने बेटे के बर्थडे पर एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया जिसमें अगस्त्य हार्दिक की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि हार्दिक के लिए आज का दिन काफी मुश्किल भरा होगा क्योंकि उनका बेटा बर्थडे के मौके पर उनके पास नहीं है।
हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे के लिए शेयर किया ये प्यार भरा पोस्ट
दरअसल कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो गया था। अगस्त्य इस समय अपनी मां के साथ सर्बिया में हैं और हार्दिक पांड्या श्रीलंका में टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, “तुम मुझे हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हो! माय पार्टनर इन क्राइम, मेरे पूरे दिल, मेरे अगु को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुमसे शब्दों से परे प्यार करता हूं।”
View this post on Instagram
A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अपने बेटे को सिखा रहे हैं कि फ्लाइंग किस कैसे दिया जाता है। पहले हार्दिक पांड्या अगस्त्य को फ्लाइंग किस देते हैं और फिर उनका बेटा उनको फ्लाइंग किस देता है। हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक की पुष्टि आधिकारिक तौर पर 18 जुलाई को हुई थी।
तलाक को लेकर हार्दिक ने शेयर किया ये पोस्ट
हार्दिक पांड्या ने अपने तलाक की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी और लिखा कि, “4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना बेस्ट दिया, लेकिन हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए सर्वोत्तम हित में है।
यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था। हमें अगस्त्य के तौर पर भगवान से एक आशीर्वाद मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम को-पेरेंट होंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ दें जो हम कर सकते हैं।”
View this post on Instagram
A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)
SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया
‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया
समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट
बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

