Skip to main content

ताजा खबर

हैदराबाद में जमकर गूंजा Mohammed Siraj का नाम, घर पहुंचते ही खिलाड़ी ने किया नेक काम

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुमराह, अर्शदीप, Mohammed Siraj और हार्दिक ने अपनी रफ्तार का जादू चलाया था, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने कई बार विरोधी बल्लेबाजों को आसानी से ढेर कर दिया था। वहीं अब इन खिलाड़ियों का अपने-अपने शहर में भी शानदार स्वागत हो रहा है, इस कड़ी में सिराज को लेकर हैदराबाद के लोग भी पीछे नहीं रहे और उनकी कुछ खास तस्वीरें सामने आई है।

Mohammed Siraj खेले थे सिर्फ ग्रुप स्टेज के मैच

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने अपने ग्रुप स्टेज मैच USA में खेले थे, इस दौरान Mohammed Siraj ने लगातार सारे मैच खेले थे। लेकिन जैसे ही सुपर-8 के मुकाबले शुरू हुए, वैसे ही सिराज की जगह कप्तान रोहित ने कुलदीप को अंतिम 11 में शामिल कर लिया और फिर से सिराज ने सुपर-8 के मुकाबलों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मैच नहीं खेला था। वहीं चहल, यशस्वी और संजू को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

हैदराबाद ने अपने हीरो Mohammed Siraj का कुछ ऐसे किया स्वागत

*हैदराबाद पहुंचे Mohammed Siraj का लोगों ने किया शानदार तरीके से स्वागत।
*इस दौरान शहर में सिराज को लेकर निकाली गई रैली, काफी संख्या में उमड़े फैन्स।
*RCB ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की सिराज के स्वागत रैली की तस्वीरें।
*घर पहुंचने के बाद तेज गेंदबाज ने अपनी मां को पहनाया वर्ल्ड कप विनर मेडल।

Mohammed Siraj के स्वागत वाली तस्वीरें RCB ने पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

गेंदबाज ने घर पहुंचने के बाद किया ये खास काम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

अर्शदीप सिंह छा गए टी20 वर्ल्ड कप में

दूसरी ओर अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन से भी को प्रभावित किया है, जहां इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए। इस दौरान अर्शदीप ने कुल 17 विकेट लिए और कई बार टीम के लिए मैच पलटा, वहीं बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 15 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं बल्लेबाजी में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए थे, हिटमैन के बल्ले से इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 257 रन निकले थे।

আরো ताजा खबर

9 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. SLC XI vs IND Warm-up Match, Day 2: देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत भारत दूसरे दिन मजबूत स्थिति में रहा कोलंबो...

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...