Skip to main content

ताजा खबर

हाल में ही MCA अधिकारी द्वारा पृथ्वी शॉ को लेकर किए गए कमेंट का जतिन परांजपे ने किया बचाव, जानें क्या है पूरा मामला?

हाल में ही MCA अधिकारी द्वारा पृथ्वी शॉ को लेकर किए गए कमेंट का जतिन परांजपे ने किया बचाव, जानें क्या है पूरा मामला?

Jatin Paranjape and Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

हाल के दिनों में भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ (Prithvi Shaw) चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हालांकि, एक समय सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का मिला जुला रूप कहे जाने वाले पृथ्वी को टीम इंडिया से बाहर हुए काफी समय हो गया है। फिलहाल देखकर नहीं लग रहा है कि वह आने वाले समय में टीम इंडिया में जल्द ही खेलते हुए नजर आएंगे।

पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शाॅ को किसी भी टीम ने 75 लाख के बेस प्राइस में भी नहीं खरीदा था। तो वहीं अब उन्हें विजय हजारे टूर्नामेंट 2024 के लिए मुंबई क्रिकेट टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

हालांकि, इससे पहले वह हाल में ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें VHT के लिए मुंबई टीम में जगह नहीं मिली है। तो वहीं हाल में ही पृथ्वी को लेकर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक अधिकारी ने कमेंट किया था। इस अधिकारी ने पृथ्वी को लेकर कहा-

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हम 10 फील्डरों के साथ खेल रहे थे, क्योंकि हमें पृथ्वी शॉ को छुपाने के लिए मजबूर होना पड़ा। गेंद उसके पास से गुजरती थी और वह मुश्किल से उस तक पहुंचने की कोशिश करता था। उनकी फिटनेस, अनुशासन और रवैया खराब है। अलग-अलग खेल के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते हैं।

दूसरी ओर, अब MCA अधिकारी के इस कमेंट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे ने युवा खिलाड़ी का बचाव किया है। हाल में ही परांजपे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए लिखा-

एमसीए के सूत्रों की ओर से इस तरह की ढीली टिप्पणियाँ वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें शॉ की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बेसीसिट से उनका क्या मतलब है? मुंबई के खिलाड़ी के रूप में यह निश्चित रूप से उनका आखिरी सीजन होगा।

देखें जतिन परांजपे की यह पोस्ट

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...