Skip to main content

ताजा खबर

पृथ्वी शाॅ को बड़ा झटका, विजय हजारे ट्राॅफी के लिए नहीं मिली मुंबई क्रिकेट टीम में जगह

पृथ्वी शाॅ को बड़ा झटका विजय हजारे ट्राॅफी के लिए नहीं मिली मुंबई क्रिकेट टीम में जगह

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ (Prithvi Shaw) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि टैलेंटेड बल्लेबाज को आगामी विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए मुंबई क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली है। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

तो वहीं इस टूर्नामेंट के लिए हाल में ही मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने पहले तीन मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। लेकिन इस टीम में पृथ्वी शाॅ को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, युवा बल्लेबाज हाल में ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 जीतने वाली मुंबई क्रिकेट टीम का हिस्सा था, लेकिन वह बल्ले से प्रभावी नजर नहीं आए।

SMAT 2024 में खेले गए 9 मैचों में पृथ्वी सिर्फ 197 रन ही बना पाए। इसके अलावा फाइनल में उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ सिर्फ 10 रनों की ही पारी खेली थी। साथ ही वह पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए आईपीएल 2025 के ऑक्शन में भी अनसोल्ड रह गए थे। तो वहीं अब खिलाड़ी को विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों के लिए मुंबई क्रिकेट टीम ने जगह नहीं मिली है। इसके अलावा भारतीय टीम से भी करीब तीन साल से वह बाहर चल रहे हैं।

प्रदर्शन के बजाए गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं पृथ्वी शाॅ

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शाॅ गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा उनके बचपन के कोच भी कह चुके हैं कि पृथ्वी शाॅ का फ्रेंड सर्कल बदल गया है और उस सर्कल में उन्हें क्रिकेट के ऊपर ध्यान देने के लिए कहने वाला कोई नहीं है।

खैर, इस साल अक्टूबर में उन्हें रणजी ट्राॅफी के पहले चरण के लिए मुंबई क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया था। इसके अलावा इस साल खेले गए चार रणजी मैचों में पृथ्वी सिर्फ 59 रन ही बना पाए है। शायद यही एक वजह रही है कि उन्हें अब खेल के बड़े प्रारूप में नजरअंदाज किया जाने लगा है।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...