Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या Google पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग इंडियन क्रिकेटर बने, टॉप-10 में नहीं है कोहली

हार्दिक पांड्या Google पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग इंडियन क्रिकेटर बने, टॉप-10 में नहीं है कोहली

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

साल 2024 भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आईपीएल 2024 में उन्हें फैंस के Boo का सामना करना पड़ा। फिर उन्हीं फैंस ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हार्दिक की वाहवाही भी की। हार्दिक इस साल गगूल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन क्रिकेटर बन गए हैं।

Tech Giant द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में, पांच नामों का खुलासा किया गया है जो इस साल सबसे अधिक ट्रेंडिंग थे और हार्दिक पांड्या भारत में चौथे सबसे अधिक ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी हैं।

रोहित शर्मा को रिप्लेस करने के चलते हुई खूब ट्रोलिंग

आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। हार्दिक ने 2022 में गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था और फिर 2023 में फाइनल तक लेकर गए थे। हार्दिक के मुंबई इंडियंस में शामिल होते ही अटकलें शुरू हो गई थी वह फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे और ऐसा हुआ भी।

रोहित शर्मा के कप्तानी पद से हटते ही फैंस आगबबूला हो गए। पूरे सीजन फैंस स्टेडियम में हार्दिक के खिलाफ हूटिंग करते हुए नजर आए और सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। पांड्या की कप्तानी में फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, टीम ने 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर जगह बनाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने। उनके योगदान के चलते ही भारत ने 11 साल के सूखे को खत्म कर आईसीसी खिताब जीता। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच के आखिरी ओवर में हार्दिक ने 16 रन डिफेंड किए और टीम को 7 रन से जीत दिलाई थी। मैच विनिंग प्रदर्शन कर हार्दिक ने फैंस के नफरत को प्यार में बदल दिया। वह पूरे साल भारत में क्रिकेट जगत से सबसे ज्यादा चर्चित व्यक्ति रहे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...