Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले अपनी फिनिशर की भूमिका को लेकर किया बड़ा खुलासा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला आज यानी 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया में खेला जाना है। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और आगामी मैच को भी अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

हालांकि इस मैच से पहले भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने डेथ ओवर में अपनी बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक पांड्या की यह वीडियो एशिया कप 2022 की है। स्टार स्पोर्ट्स ने हार्दिक पांड्या के इंटरव्यू की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया।

इस वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, ‘फिनिशिंग का यही मतलब होता है कि अगर आप किसी अच्छे और महंगे रेस्टोरेंट में गए और अगर उन्होंने काफी अच्छा खाना बनाया हो लेकिन उसे फिनिश अच्छी तरह से ना किया हो तो आपको भी यह पसंद नहीं आएगा। ऐसा ही कुछ क्रिकेट फील्ड पर भी होता है। यह जरूरी नहीं है कि आपने कैसी शुरुआत की है या मिडिल ओवर में कैसी बल्लेबाजी की है, सबसे ज्यादा जरूरी है कि मैच को आप फिनिश एक बल्लेबाज के रूप में किस प्रकार करते हैं।’

Why is a strong finish crucial while batting in the death overs? Hardik Pandya explains! 🤩💥

Will he repeat his heroics from the last game for #TeamIndia as they take on Australia, who face elimination with a loss? 🧐

Don’t miss the #𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫𝐑𝐢𝐯𝐚𝐥𝐫𝐲 👉 #AUSvIND |… pic.twitter.com/XSFzGJQXMG

— Star Sports (@StarSportsIndia) June 24, 2024

सेमीफाइनल की दौड़ में कौन रहेगा आगे?

बता दें, ग्रुप 2 से अभी तक सेमीफाइनल टीमों की पुष्टि हो गई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर यह बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की जबकि इंग्लैंड ने अमेरिका को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्होंने लगभग यह बेहतरीन कारनामा अपने नाम कर लिया है लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतना भी बेहद जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उनके लिए भारत के खिलाफ मुकाबला जीतना बहुत ही जरूरी है। इन दोनों टीमों के अलावा अफगानिस्तान भी अभी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। अफगानिस्तान की बात की जाए तो उन्हें अपना अंतिम मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी वो धुआंधार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...