Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या के नो लुक शॉट के दीवाने हुए ABD, ऑलराउंडर को दिया नया Nick Name

हार्दिक पांड्या के नो लुक शॉट के दीवाने हुए ABD ऑलराउंडर को दिया नया Nick Name

Hardik Pandya (Photo Source: Insta)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में हार्दिक ने 16 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 39 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान एक शॉट ने सबका ध्यान खींचा था। 12वें ओवर में तस्कीन की गेंद पर हार्दिक ने शॉट मारने के बाद गेंद को नहीं देखा, जिसे नो लुक शॉट के नाम से भी जाना जाता है। उनके इस शॉट की हर कोई तारीफ कर रहा है।

एबी डिविलयर्स ने हार्दिक पांड्या को दिया निक नेम

इस बीच साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने भी हार्दिक के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें नया नाम भी दिया है। एबी डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में कहा कि, ”हार्दिक पांड्या के बारे में बात करूं तो आप में से पता नहीं कितने लोगों ने वो शॉट देखा जो उन्होंने विवियन रिचर्ड्स के जैसा खेला, जो कि स्लिप और विकेटकीपर के बीच में से चौके के लिए गया। च्वुइंग गम चबाते हुए और बिना गेंद को देखे, अपने स्वैग में नजर आए, ये हार्दिया (हार्दिक) की कर सकता है। हार्दिया उनका निक नेम हो सकता है।”

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17)

A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17)

पहले मैच में बांग्लादेश के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (29) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (29) की पारियों की बदौलत 8.1 ओवर शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। दूसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

दूसरे मैच में नीतीश कुमार रेड्डी के ऑलराउंड प्रदर्शन खेल और रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी से भारत ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 86 रन से शिकस्त देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का तीसरा मैच मैच हैदराबाद में 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...