
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द टी20 फाॅर्मेट में एक्शन में नजर आने वाली है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर, रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है।
तो वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया था। कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद फैंस को टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया से होंगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत ग्वालियर पहुंच चुकी है।
यहां टीम का कल 3 अक्टूबर को एक नेट प्रैक्टिश सेशन हुआ। तो वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट टीम के नए गेंदबाजी मोर्ने मोर्कल इस सेशन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) द्वारा की गई गेंदबाजी से खुश नहीं दिखे थे।
हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से खुश नहीं हैं मोर्ने मोर्कल
बता दें कि अगर इसके लेकर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स की माने तो गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में उन्होंने (हार्दिक) काफी समय नेट्स में प्रदर्शन किया। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि मोर्कल हार्दिक के स्टंप के करीब गेंदबाजी करने से भी नाखुश थे और हर गेंद के बाद लगातार ऑलराउंडर के कान में कुछ ना कुछ कह रहे थे।
दूसरी ओर, हार्दिक जो सूर्यकुमार यादव के बाद इस सीरीज में टीम इंडिया के दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, वह इस साल श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए थे। हालांकि, वह टी20 फाॅर्मेट में लगातार टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। इसके बाद ऐसे सुझाव थे कि हार्दिक को वनडे फाॅर्मेट के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने के लिए कहा गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो
KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर
IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल
20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

