Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या और माहीका शर्मा की दिवाली वीडियो वायरल, क्या नया रिश्ता हुआ पक्का?

Hardik Pandya's Mahieka Sharma (Image Credit - Twitter X)
Hardik Pandya’s Mahieka Sharma (Image Credit – Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिन्दगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मॉडल और अभिनेत्री माहीका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।

दोनों ने दिवाली के मौके पर एक साथ पारंपरिक लाल रंग के कपड़े पहने थे। हार्दिक लाल कुर्ते में दिखे, जबकि माहीका ने लाल बंधनी सलवार सूट पहना हुआ था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नतासा से अलग होने के बाद माहीका संग नजर आए हार्दिक

दरअसल, 2024 में हार्दिक ने अपनी पत्नी नताशा स्टैंकोविक से अलग होने की घोषणा की थी। लंबे समय से उनके वैवाहिक जीवन में मतभेदों की खबरें चल रही थीं, और आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। हार्दिक ने एक बयान में कहा था,

चार साल साथ रहने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। हमने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन हमें लगा कि यह हम दोनों के लिए सबसे बेहतर है। हमारा बेटा अगस्त्या हमेशा हमारी ज़िंदगी का केंद्र रहेगा और हम मिलकर उसकी परवरिश करेंगे।

अब जब हार्दिक और माहीका की साथ में तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। खासकर मुंबई एयरपोर्ट और दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियाँ, तो लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि दोनों के बीच रिश्ता अब सार्वजनिक हो चुका है। हालांकि, दोनों की ओर से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

माहीका शर्मा भारतीय मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए हैं और अनिता डोंगरे, रितु कुमार, मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे दिग्गज डिजाइनरों के साथ काम किया है।

फिलहाल, फैंस के बीच हार्दिक और माहीका की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की दिवाली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और हर कोई जानना चाहता है कि क्या यह दोस्ती से आगे बढ़ चुका रिश्ता है या केवल अफवाहें हैं?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...