Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या अपने बेटे के साथ हैं Chill मोड में, सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीर

हार्दिक पांड्या अपने बेटे के साथ हैं Chill मोड में सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीर

Hardik Pandya (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने बेटे के साथ हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि, हार्दिक पांड्या को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन हमेशा ही बेहतरीन रहा है। हार्दिक पांड्या ने अकेले अपने दम पर टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मैच में जीत दिलाई है। इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है और यही वजह है कि हार्दिक पांड्या अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘दो लोग साथ में समय का लुफ्त उठा रहे हैं।’

यह रहा हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम पोस्ट:

हार्दिक पांड्या के साथ हमेशा यह देखा गया है कि उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार ओवर फेंका था। दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

बहुत जल्द हार्दिक पांड्या को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल अनुभवी ऑलराउंडर अपने बेटे के साथ छुट्टी का लुफ्त उठा रहे हैं। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैच खेल लिए हैं। अभी तक ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

Kevin Pietersen Joins England White-Ball Setup as Specialist Mentor Ahead of 2027 World Cup (image via getty) एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन पुरुषों की व्हाइट बॉल...

SM Trends: 7 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो...

भारत से हार के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका: ICC ने कप्तान फातिमा सना पर लगाया जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट भी मिला

ICC Fines Pakistan Captain Fatima Sana for Code of Conduct Breach in Women’s Asia Cup Clash vs India (image via getty) Fatima Sana ICC fine: दुबई में महिला एशिया कप...

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट

PCB Initiates Disciplinary Inquiry and Confiscates Players’ Phones Amid Match-Fixing Concerns in England (image via getty) Pakistan cricket match fixing inquiry: पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच-फिक्सिंग का साया...