
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
भारतीय टीम ने कई सालों का सूखा खत्म कर आईसीसी ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया। भारत ने बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला 7 रनों से जीता और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की।
इसके साथ ही टूर्नामेंट जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अब कप्तानी को लेकर बड़ा सवाल ये है कि इस फॉर्मेट में टीम की कमान कौन संभालेगा?
जिम्बाब्वे दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम 6 जुलाई से 14 जुलाई तक जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ऐसे में सभी के अंदर ये बातें चल रही हैं कि टी20 फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन बनेगा?
हार्दिक पांडया निश्चित रूप से इस दौड़ में सबसे आगे हैं, क्योंकि वह वर्तमान में टीम के उप-कप्तान भी हैं। जय शाह ने भी हाल ही में एक बयान दिया है जिससे हार्दिक पांडया की कप्तानी पर मोहर लगती नजर आ रही है। आइए जानें जय शाह ने क्या बयान दिया-
“कप्तानी का फैसला चयनकर्ता करेंगे और हम उनके साथ चर्चा के बाद इसकी घोषणा करेंगे की कौन टी20 फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का अगला कप्तान होगा। आपने हार्दिक के बारे में पूछा, उनकी फॉर्म को लेकर काफी सवाल थे लेकिन हमने और चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्होंने खुद को साबित किया।”
हार्दिक कप्तानी की रेस में क्यों हैं सबसे आगे
हार्दिक पांडया के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मैच खेलने का अनुभव है, जो किसी अन्य खिलाड़ी के पास नहीं है। पांडया ने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जिनमें से 10 में जीत हासिल की है।
Hardik Pandya ने अपनी नेतृत्व क्षमता से पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का चैंपियन बना दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 2023 में भी टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम उपविजेता रही
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

