Skip to main content

ताजा खबर

हारिस रऊफ पर दो मैचों का बैन, वहीं सूर्यकुमार और बुमराह पर भी लगा जुर्माना

हारिस रऊफ पर दो मैचों का बैन, वहीं सूर्यकुमार और बुमराह पर भी लगा जुर्माना

Haris Rauf (Image Credit – Twitter X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों से जुड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही का ऐलान किया है। यह निर्णय आईसीसी की एमिरेट्स एलीट पैनल के मैच रैफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट की सुनवाई के बाद लिया गया।

इन कार्रवाइयों में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हरिस रऊफ को दो मैचों का निलंबन झेलना पड़ेगा, जबकि भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर जुर्माना लगाया गया है।

अनुशासनहीनता पर आईसीसी का एक्शन, रऊफ होंगे दो मैचों से बाहर

14 सितंबर को खेले गए भारत पाकिस्तान मुकाबले में तीन खिलाड़ियों को खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार यानी ICC के अनुच्छेद 2.21 का दोषी पाया गया। भारत के सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के हरिस रऊफ दोनों पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो-दो डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए।

वहीं, पाकिस्तान के सऊद फरहान को चेतावनी और एक डिमेरिट पॉइंट मिला। 21 सितंबर को खेले गए अगले मुकाबले में भारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आपत्तिजनक इशारा करने का आरोप लगा था,

लेकिन जांच में कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण उन्हें निर्दोष घोषित किया गया। 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल में भारत के जसप्रीत बुमराह ने खुद अनुशासन भंग करने की बात स्वीकार की।

उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई और एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया। वहीं, पाकिस्तान के हरिस रऊफ ने एक बार फिर वही गलती दोहराई, जिसके चलते उन्हें दो और डिमेरिट पॉइंट्स और 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना मिला।

पिछले 24 महीनों में रऊफ के कुल चार डिमेरिट पॉइंट्स पूरे हो गए हैं, जिसके चलते ICC ने उन्हें दो मैचों का निलंबन दिया है। अब वे पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 और 6 नवंबर को होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

आईसीसी का यह फैसला खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश देता है कि खेल भावना और मैदान पर आचरण की मर्यादा किसी भी हाल में तोड़ी नहीं जा सकती। अनुशासन ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की साख बनाए रखने का सबसे अहम आधार है।

আরো ताजा खबर

26 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को हाई स्कोरिंग रनचेज में 5 विकेट से दी शिकस्त जारी आईपीएल 2026 का 36वां मैच...

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को हाई स्कोरिंग रनचेज में 5 विकेट से दी शिकस्त 

SRH (Image Credit- IPL/RH) जारी आईपीएल 2026 का 36वां मैच राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में...

RR vs SRH, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs SRH: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 36वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, सनराइजर्स हैदराबाद ने...

IPL 2026: सिर में गंभीर चोट के बाद Lungi Ngidi की हालत स्थिर, जल्द ही अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

IPL 2026: Lungi Ngidi (image via X) शनिवार (25 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का जो मुकाबला बेहद...