
Haris Rauf. (Image Source: Twitter)
पाकिस्तान ने अपने पिछले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में कनाडा को 7 विकेट से हराया। इस जीत के बाद पाकिस्तान टीम सुपर 8 के क्वालिफिकेशन में अभी भी बनी हुई है। बता दें, टीम ने अपने पहले दो मैच में हार का सामना किया था। उन्हें अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जबकि भारत ने भी पाकिस्तान को मात दी।
अब पाकिस्तान को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। उन्हें सिर्फ यह मैच खेलना ही नहीं बल्कि इसे जीतना भी है। अगर पाकिस्तान को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें आयरलैंड को लंबे अंतर से हराना होगा। पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ सुपर 8 के क्वालिफिकेशन को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।
इंडिया टुडे के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हारिस रऊफ ने कहा कि, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है जो हमारे दिमाग में चल रहा है। इस समय हम अपने मैच पर ही फोकस कर रहे हैं और इसे जीतना भी चाह रहे हैं। अगर हम मुकाबले को अपने नाम कर लेते हैं तो जो भी होगा उसे हम मान लेंगे। हमें पता है कि जीतना अब हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो गया है।
टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाए रखने के लिए हमें मुकाबलों पर फोकस करना है और पूरा भरोसा है कि अगले मैच को भी हम अपने नाम जरुर करेंगे। अगर ऊपर वाले का साथ रहा तो मुझे पूरा भरोसा है कि हम सुपर 8 में क्वालीफाई कर जाएंगे।’
पाकिस्तान को अब अपना अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है
पाकिस्तान के पिछले मैच की बात की जाए तो कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कनाडा के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जवाब में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 53* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
अब पाकिस्तान को अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को फ्लोरिडा में खेलना है। पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में वापस आ चुके हैं। टीम के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और आगामी मैच में भी वो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। सुपर 8 में क्वालीफाई होने वाली दक्षिण अफ्रीका पहली टीम बन गई है।
IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका
ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान
ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो
WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

