
Karun Nair (Photo Source: X)
33 वर्षीय करुण नायर घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और इसी वजह से वह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चुने जानें के एक प्रमुख दावेदारों में से एक थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी टीम में उन्हें जगह नहीं मिली।
करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। इस सीजन में उनका औसत 752 है। वे एक बार आउट हुए हैं और मौजूदा सीजन में उनके नाम पांच शतक हैं।
चयनकर्ता अजीत अगरकर से जब उन्हें न चुने जानें की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- “750+ का औसत बेहद ही शानदार और आप ऐसा प्रदर्शन बार- बार नहीं करते। लेकिन टीम में बस 15 लोगों की जगह है, हम सभी को टीम में नहीं रख सकते।”
अगरकर ने भारतीय टीम के भीतर प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया, जहाँ एक स्थान सुरक्षित करना मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने जितना ही चुनौतीपूर्ण है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जडेजा।
करुण नायर नहीं मानेंगे हार, रिकॉर्ड बनाना रखेंगे जारी
करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था।
हाल ही में करुण नायर ने महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 44 गेंदों पर 88 रनों की तूफानी पारी खेली।
उन्होंने इस सीजन में 112*, 44*, 163*, 111*, 112, 122* और 88* के स्कोर दर्ज किए हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, करुण नायर, जिन्हें 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने तिहरे शतक के लिए याद किया जाता है, कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं।
करुण नायर ने कहा, “हर कोई भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहता है क्योंकि यह एक अद्भुत सेटअप है। हर कोई अपने देश के लिए खेलना चाहता है। और मैं भी यही चाहता हूँ। मैंने हमेशा अपने देश के लिए फिर से खेलने का सपना देखा है।”
उन्होंने कहा, “मैं हर मैच में इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, करता रहूंगा। लेकिन फिर से देखिए, केवल रन बनाना ही मेरे हाथ में है, और बाकी सब मेरे हाथ में नहीं है। इसलिए मैं बस यही चाहता हूं कि मैं हर मैच में रन बनाता रहूं।”
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

