Skip to main content

ताजा खबर

“हर एक मैच में हमें दबाव झेलना पड़ा है लेकिन…”- नेपाल के खिलाफ जीत के बाद बोले तबरेज शम्सी

Tabraiz Shamsi (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए थे। नेपाल को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, अगर टीम एक रन भी लेने में कामयाब रहती तो सुपर ओवर खेला जाता। लेकिन गुलशन झा रन आउट हो गए और टीम को हार का सामना करना पड़ा। नेपाल टीम को कई सालों तक यह हार चुभने वाला है।

नेपाल की इस हार का बड़ा कारण साउथ अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी द्वारा डाले गए चार ओवर भी है, जिनमें उन्होंने चार बड़े विकेट चटकाए हैं। अगर ये विकेट नहीं गिरे होते तो शायद नेपाल रन चेज का पीछा आसानी से कर लेती। मैच में शानदार प्रदर्शन कर तबरेज शम्सी ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया है। नेपाल के खिलाफ इस जीत के बाद तबरेज शम्सी ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नेपाल के खिलाफ जीत के बाद तबरेज शम्सी ने कही यह बात

नेपाल के खिलाफ आखिरी गेंद पर मैच जीतने के बाद तबरेज शम्सी का कहना है कि टीम को हर एक खेल में दबाव का सामना करना पड़ा है। लेकिन टीम इसका सामना करने में सफल रही है। तबरेज शम्सी ने बात करते हुए कहा, ‘यह क्लोज गेम था, हमारे सभी टोटलों का टेस्ट हो रहा है, हम पर हर एक खेल में दबाव डाला गया है और हम इसका सामना करने में सफल रहे हैं। यह टूर्नामेंट के अंत के लिए यह बहुत अच्छी बात है।’

वेस्टइंडीज के ट्रैक पर स्पिनर गेंदबाजों को मदद मिलती है, जिसका नजारा आज तबरेज शम्सी की गेंदबाजी से देखने को मिला है। शम्सी का मानना है कि न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों ने कमाल दिखाया, लेकिन अब स्पिनरों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। शम्सी ने आगे बात करते हुए कहा, ‘हमारे तेज गेंदबाजों ने न्यूयॉर्क में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन हमारे स्लोवर गेंदबाजों को अब जिम्मेदारी संभालनी होगी।’

नेपाल के खिलाफ जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में चार मैचों में चार जीत और 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है। टीम सुपर-8 राउंड में पहला मैच 21 जून को खेलेगी। ग्रुप स्टेज की तरह इस राउंड में भी टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंडिया बनाम इंग्लैंड के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर

IND vs ENG, T20 World Cup 2026 (image via getty) इंडिया और इंग्लैंड गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।...

IND vs ENG, 2nd Semi-Final: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

IND vs ENG, 2nd Semifinal: 3 players to watch out for (image via getty) भारत और इंग्लैंड 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20...

5 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह जारी आईसीसीटी20 वर्ल्ड...

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...