Skip to main content

ताजा खबर

हर्षा भोगले ने 2025 के लिए अपनी टेस्ट टीम का किया चयन, लिस्ट में 4 भारतीय शामिल

Harsha Bhogle (Image Credit- Twitter X)
Harsha Bhogle (Image Credit- Twitter X)

जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर व क्रिकेट विश्लेषक हर्षा भोगले ने हाल में ही साल 2025 की अपनी बेस्ट टेस्ट क्रिकेट टीम का चयन किया है। साथ ही इस टीम में भोगले ने चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है, जो भारत के टेस्ट दबदबे को दर्शाती है।

भोगले की इस टीम में ओपनर के तौर पर उन्होंने भरोसेमंद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को चुना है। राहुल इस पोजिशन पर पिछली 19 पारियों में 45 की औसत से कुल 813 रन बना चुके हैं। तो वहीं, राहुल का साथ देने के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को चुना है, जो जारी एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ कई मैच विनिंग पारियां खेल चुके हैं।

तीसरे नंबर पर अनुभवी कमेंटेटर ने भारत के मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को रखा। उनके करियर के शुरुआती दौर में सलामी बल्लेबाज के रूप में और अब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के अनुभव ने भोगले को आश्वस्त किया कि वह इस भूमिका में आसानी से ढल जाएंगे।

गिल ने साल का अंत 983 रनों और पांच शतकों के साथ किया, जिससे वह टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के दावेदार भी बन गए हैं। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में भोगले ने दो आधुनिक दिग्गज खिलाड़ियों को चुना है। जो रूट चौथे नंबर पर, तो स्टीव स्मिथ नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

साथ ही अपनी इस टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी भोगले ने पैट कमिंस को दी है, जो तेज गेंदबाजी की भी अगुवाई करेंगे। कमिंस की मदद के लिए हर्षा ने मिचेल स्टार्क और मोहम्मद सिराज को चुना है। टीम में उन्होंने सिर्फ एक ही स्पिनर साइमन हार्मर को चुना है, जो साउथ अफ्रीकी टीम से इस टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

हर्षा भोगले की 2025 की बेस्ट टेस्ट टीम

केएल राहुल, ट्रैविस हेड, शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ, जो रूट, रविंद्र जाडेजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), मोहम्मद सिराज, साइमन हार्मर

আরো ताजा खबर

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया...

T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट...