Skip to main content

ताजा खबर

हरारे में बल्ले से चमके यशस्वी जायसवाल, विस्फोटक बल्लेबाजी कर जीता प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला खेला गया, जहां शुभमन गिल एंड कंपनी ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बता दें कि मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। सलामी बल्लेबाजों मधेवेरे व मारूमनी ने जोरदार बल्लेबाजी करते पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हालांकि, दोनों क्रमश: 25 व 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद के बल्लेबाजों में कप्तान सिकंदर रजा को छोड़कर कोई कुछ खास नहीं कर सका। उन्होंने 28 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल ने खेली अविश्वसनीय पारी

इस तरह जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रनों का स्कोर बनाया। भारत की ओर से खलील अहमद ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कमाल की बल्लेबाजी की।

दोनों ने बिना कोई विकेट गंवाए ही टीम को 153 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इसमें सबसे अहम योगदान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का रहा। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि, वह शतक से दूर रह गए। फिर भी उनके इस अविश्वसनीय बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके अलावा शुभमन गिल ने भी कप्तानी पारी खेली और 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाकर वापस लौटे। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला कल 14 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा।

 

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और डफी भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए वापस लौटे 19 नवंबर से वेलिंगटन...

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...