Skip to main content

ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है: संजय मांजरेकर

हरमनप्रीत कौर खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है: संजय मांजरेकर

Harmanpreet Kaur (Pic Source-X)

महिला प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

अब मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 मार्च को महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। दोनों ही टीमों को इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, फाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हरमनप्रीत कौर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने 12 गेंद पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से यह रन बनाए थे। संजय मांजरेकर ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि, ‘हरमनप्रीत कौर उस जगह पर आई थी, जहां उनके पास पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उनके आने से पहले ऐसा लग रहा था कि टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर सकती है।

हरमनप्रीत कौर ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस ने 213 रन बनाए। इनमें से कुछ शॉट्स खेलना इतना आसान नहीं था, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने इसे काफी आसानी से खेला। हरमनप्रीत कौर आज के खेल की सबसे खतरनाक आक्रामक बल्लेबाजों में से एक है।’

मुंबई इंडियंस दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को जीतना चाहेगी

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं 2024 सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। अब मुंबई इंडियंस एक बार फिर से इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है और हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी फाइनल जीतना चाहेगी।

टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है और फाइनल में अगर उन्हें जीत दर्ज करनी है तो सभी को अपना शत-प्रतिशत देना होगा।

আরো ताजा खबर

आईपीएल 2026 की नीलामी में कैमरन ग्रीन पर हो सकती है पैसों की बारिश, आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

Aakash Chopra (Image Credit Twitter X)प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की...

14 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)1. क्यों हुए रोहित टीम से बाहर? इरफान पठान ने रोहित शर्मा पर किया बड़ा खुलासा पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऑलराउंडर इरफान पठान ने दावा किया...

IPL 2026: संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड काम नहीं करेगा – आर अश्विन

Ravichandran Ashwin and Sanju Samson (Image Credit Twitter X)आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले, भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाडियों को लेकर अभी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इनमें से...

SM Trends: 14 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने क्लाउड किचन चेन हाउस ऑफ बिरयानी के साथ एक साझेदारी की है। इस साझेदारी के बाद ब्रांड, चेन को...