Skip to main content

ताजा खबर

हरभजन सिंह ने विजय हजारे में प्रदर्शन के बावजूद, करुण नायर को नजरअंदाज करने पर BCCI सेलेक्टर्स पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात 

हरभजन सिंह ने विजय हजारे में प्रदर्शन के बावजूद करुण नायर को नजरअंदाज करने पर BCCI सेलेक्टर्स पर साधा निशाना कही ये बड़ी बात

Harbhajan Singh and Karun Nair (Image Credit- Twitter X)

जारी विजय हजारे टूर्नामेंट में अनुभवी भारतीय बल्लेबाज करुण नायर (Karun Nair) शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 33 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच शतकों की मदद से विदर्भ के लिए कुल 664 रन बनाए हैं। इस कमाल के प्रदर्शन के बाद भी खिलाड़ी को भारतीय टीम में दोबारा मौका नहीं मिल रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में 300 रनों की पारी खेलने वाले नायर ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच जून 2017 में खेला था। हालांकि, अब इनफाॅर्म खिलाड़ी को सपोर्ट करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। हरभजन ने भारतीय सेलेक्टर्स पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए पूछा है कि ये खिलाड़ी कब खेलेंगे?

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से हरभजन ने कहा- मैं उसके (करुण नायर) आंकड़े देख रहा था। 2024/25 में उन्होंने छह पारियां खेलीं और पांच में नाबाद रहते हुए कुल 664 रन बनाए। उनका औसत कमाल का है और 120 के स्ट्राइक रेट से खेले हैं। अगर अब भी उसको नहीं चुना गया, तो यह उचित नहीं है।

हरभजन ने आगे कहा- कई का चयन सिर्फ दो मैचों के आधार पर किया जाता है, कुछ का चयन सिर्फ आईपीएल के आधार पर किया जाता है। लेकिन उसके लिए नियम अलग क्यों हैं? लोग कहते हैं कि रोहित और विराट फॉर्म में नहीं हैं और आप उन्हें रणजी में भेज रहे हैं।

लेकिन जो लोग रणजी खेल रहे हैं और रन बना रहे हैं, फिर आप उन्हें नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं? ये लोग कब खेलेंगे? वे यहां रन बना रहे हैं। मुझे कभी समझ नहीं आया कि टेस्ट क्रिकेट में तिहरे शतक के बाद उन्हें कैसे बाहर कर दिया गया। मुझे दुख होता है कि कोई भी उनके जैसे खिलाड़ियों के बारे में बात नहीं करता।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...