
Bangladesh Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है। यह आईसीसी टूर्नामेंट पूर्ण रूप से पाकिस्तान में खेला जाएगा या हायब्रिड मॉडल में इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्टता सामने नहीं आई है। दरअसल, सुरक्षा चिंताओं की वजह से भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाना नामुमकिन लग रहा है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी दौरे के लिए अपनी सरकार से सुरक्षा सलाहकार की मांग की है।
बता दें, बांग्लादेश को इसी महीने पाकिस्तान का दौरा करना है। बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं के घर पर दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति के कारण कई टीमें वहां सीरीज खेलने के लिए नहीं जाना चाहती है। बांग्लादेश की टीम 17 अगस्त को पाकिस्तान का दौरा करेगी और मेजबान टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहले मैच रावलपिंडी में (21-25 अगस्त) तो दूसरे मैच कराची (30 अगस्त-3 सितंबर) में खेला जाएगा।
BCB अध्यक्ष जलाल यूनुस ने दौरे से पहले दिया बड़ा बयान
बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि, “देखिए, सुरक्षा प्रदान करना उनका (पाकिस्तान का) काम है और हम वहां इसलिए गए क्योंकि उन्होंने हमें राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया था और उनके आश्वासन के बाद ही दौरा तय किया गया। मुझे लगता है कि आपने एशिया कप में देखा होगा कि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान गई थी और उन्होंने हमें राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान की थी और हम इस दौरे पर जाने के लिए सहमत हुए क्योंकि उन्होंने हमें इसका आश्वासन दिया था।”
उन्होंने आगे कहा, “आपने हाल के दिनों में देखा होगा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय टीमों ने भी [पाकिस्तान] का दौरा किया है और वे प्रदान की गई सुरक्षा से काफी खुश हैं। हम भी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं लेकिन सब कुछ जानने और सुरक्षा के बारे में उनसे आश्वासन मिलने के बाद हमने दौरा तय किया है। साथ ही हमने सरकार से अनुरोध किया है कि वह हमें दौरे के दौरान एक सुरक्षा सलाहकार उपलब्ध कराए जो सुरक्षा मुद्दों के बारे में हर समय उनसे संवाद बनाए रखेगा।”
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

