Skip to main content

ताजा खबर

‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम भारतीय क्रिकेट को पर्याप्त चैंपियन दे सकें’ 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन

‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम भारतीय क्रिकेट को पर्याप्त चैंपियन दे सकें’ 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन

Vaibhav Suryavanshi and Sanju samson (Image Credit- Twitter X)

पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में, जब राजस्थान राॅयल्स ने 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को 1.10 करोड़ में खरीदा था, तो युवा खिलाड़ी को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली थी। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के चलते हाल के दिनों में क्रिकेट गलियारों में सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

दूसरी ओर, अब राजस्थान राॅयल्स द्वारा वैभव सूर्यवंशी को खरीदने के बाद, टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। सैमसन का कहना है कि उनका टैलेंट कमाल का है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम भारतीय क्रिकेट को पर्याप्त चैंपियन दे सकें।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स के साथ इंटरव्यू में संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा- मैंने उसकी हाईलाइट पारी देखी है। राजस्थान के निर्णय लेने वाले समूह के सभी लोगों ने उन्हें चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया बनाम U19 टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते देखा, जहां उन्होंने 60-70 गेंदों में शतक बनाया। उन्होंने वहां जो शॉट खेले, ऐसा लगा कि यह कुछ खास है और हमें लगा कि हमें उस तरह के व्यक्तियों को टीम में रखना होगा और देखना होगा कि वे कहां जाते हैं।

सैमसन ने आगे कहा- लेकिन राजस्थान रॉयल्स का ऐसा करने का इतिहास रहा है। वे टैलेंट को खोजते हैं और उन्हें चैंपियन बनाते हैं। उदाहरण के लिए एक यशस्वी जयसवाल हैं जो एक युवा खिलाड़ी के रूप में RR में आए और अब भारतीय टीम के एक रॉकस्टार हैं।

रियान पराग और ध्रुव जुरेल हैं, ये सभी उस लाइन में हैं। मुझे लगता है कि RR को इस तरह की चीजें पसंद हैं। हां, हम आईपीएल जीतना चाहते हैं, लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम भारतीय क्रिकेट को पर्याप्त चैंपियन दे सकें। उनसे (वैभव) मिलना रोमांचक होगा।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...