Skip to main content

ताजा खबर

“हम मैच जीतने के लिए सिर्फ एक प्लेयर पर निर्भर नहीं रहना चाहते”- विराट के फॉर्म पर बोले कप्तान रोहित

Rohit Sharma-Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2024 टी-20 वर्ल्ड कप मैच से पहले विराट कोहली पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि टीम केवल एक व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहती है। रोहित ने स्वीकार किया कि आयरलैंड के खिलाफ कोहली अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान के पास अच्छा प्रदर्शन करने का अनुभव है।

रविवार, 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप मैच में मेन इन ब्लू का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। अपने पहले मैच में मेन इन ब्लू ने इसी मैदान पर आयरलैंड को आठ विकेट से हराया था।

विराट कोहली के फॉर्म पर रोहित शर्मा ने कह दी बड़ी बात

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बहुप्रतीक्षित ग्रुप ए मुकाबले से पहले मीडिया से बात की। रोहित ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा, ”मैं मैच जीतने के लिए किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना चाहता। सभी को अच्छा करने की जरुरत है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेला। पहले मैच में वह अच्छा नहीं कर सके। लेकिन हम सभी को पता है कि वह अपने साथ बहुत सारा अनुभव लेकर आए हैं।”

आपको बता दें कि, विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 488 रन बनाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 82 रन है, जो उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। इस मैच में उन्होंने टीम इंडिया को अकेले दम पर जीत दिलाई थी।

वहीं इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में असमान उछाल वाली पिच पर एकतरफा मुकाबला जीती थी। हालांकि कई बल्लेबाजों को गेंदें लगी थी जिसके बाद उस पिच को लेकर काफी आलोचना हुई थी। इस पर आईसीसी ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह बेहतर विकेट तैयार करेगा।

আরো ताजा खबर

R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’

R Ashwin (Photo Source: X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सीएसके खिलाड़ी का कहना है...

AUS vs BAN: कैमरन ग्रीन का विकेट लेते ही Taskin Ahmed ने किया अनोखा सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

AUS vs BAN: Taskin Ahmed Pulls Off Unforgettable Celebration After Dismissing Cameron Green (image via X) Taskin Ahmed celebration: 13 अगस्त, 2026 को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया...

“Devdutt Padikkal अच्छा विकल्प हैं” – भारत के नंबर-3 को लेकर AB de Villiers का बड़ा बयान

AB de Villiers Backs Devdutt Padikkal Over Sarfaraz Khan for India’s No. 3 Spot (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले पैर की उंगली की...

Duleep Trophy: वसीम जाफर से लेकर सुनील गावस्कर तक, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

Most Runs in Duleep Trophy History (image via getty) Most Runs in Duleep Trophy History: दलीप ट्रॉफी 2026-27 भारत का 63वां घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। यह 23 अगस्त से...