
Temba Bavuma (Image Credit- Twitter X)
क्रिकेट जगत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए दो टीमें मिल गई है। बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश किया, तो वहीं साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल कर पहली बार WTC Final का टिकट कटाया। जून में दोनों टीमों के बीच खिताब जंग लाॅर्ड्स में देखने को मिलेगी।
तो वहीं साउथ अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने के बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन का बड़ा बयान सामने आया था। वाॅन ने फाॅक्स क्रिकेट पर कहा- साउथ अफ्रीका इसलिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है, क्योंकि उसने टाॅप टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज ही नहीं खेली। दूसरी ओर, लगातार हो रही इन आलोचनाओं पर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
Temba Bavuma ने दिया बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका टीम की हो रही आलोचना पर हाल में ही टेम्बा बावुमा ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- मैं क्रिटिक्स पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा। फिलहाल हम फाइनल में हैं और यही मेरी प्रतिक्रिया है। हम दक्षिण अफ्रीका में और अधिक खेलना पसंद करेंगे। हमें अपने स्किल का और अधिक परीक्षण करने में सक्षम होना अच्छा लगेगा। हम यह भी चाहेंगे कि हम अपनी क्षमता का और अधिक परीक्षण कर सकें।
बावुमा ने आगे कहा- मैं भारत के साथ घरेलू मैदान पर खेली गई सीरीज के बारे में सोचता हूं, जो 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई थी। यह केवल दो मैचों की सीरीज थी और मुझे लगा कि उस सीरीज का अंत थोड़ा विपरीत था। मुझे लगता है कि इंग्लैंड ने पिछले साल लगभग 22 टेस्ट खेले। हमने 12 खेले, यह लगभग 50 प्रतिशत है। तो आप जानते हैं कि उम्मीद है। आपको वास्तव में उस प्रकार की असमानताएं नहीं मिलेंगी।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका क्या ऑस्ट्रेलिया को हराकर, खिताब को अपने नाम कर पाएगी?
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”
NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन
22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

