
Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 47 रनों से जीत हासिल करने के बाद, इंग्लैंड को बाकी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का तीसरा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
मुकाबले में पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत के बाद, मेजबान टीम ने टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। तो वहीं यह इंग्लैंड के लिए एक बेहद ही शर्मनाम हार है, क्योंकि साल 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसी के घर में 3-0 से हराया था। इस सीरीज में हार के बाद, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने बड़ा बयान दिया है।
टेस्ट सीरीज हारने के बाद Ben Stokes ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज गंवाने के बाद, पोस्ट मैच दौरान क्रिकबज के हवाले से स्टोक्स ने कहा- गेम हारना और सीरीज हारना निराशाजनक है। हम पिछले दो मैचों में चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम नहीं थे, इसका श्रेय पाकिस्तान को जाता है। आगे बढ़ते हुए, हम उन चुनौतियों से मुकाबला करने का प्रयास करेंगे, जिनका हम सामना करेंगे। कुछ समय बाद हम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे।
स्टोक्स ने आगे कहा- यह समर देर से समाप्त हुआ, खिलाड़ियों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की, लेकिन जब आप वहां से निकलते हैं, तो सब कुछ अलग होता है। आप बस कड़ी मेहनत कर सकते हैं। आप चाहे अच्छा करें या नहीं, टीम में पाॅजिटिविटी लाने का प्रयास करते हैं। मैच को रिजल्ट चाहे जो भी हो, कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन किया, और इसमें निश्चित रूप से सीखने के लिए बहुत कुछ है।
आप उस बात पर ध्यान दें, और गौर करें, रेहान अहमद और शोएब बशीर, यहां अपने परिवार के सामने क्रिकेट खेल रहे हैं। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वे दो अविश्वसनीय क्रिकेटर हैं, जो अभी अपना करियर शुरू कर रहे हैं। इसलिए, यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट
18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

