Skip to main content

ताजा खबर

‘हम पिछले दो मैचों में चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम नहीं थे’ पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार के बाद बेन स्टोक्स

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 47 रनों से जीत हासिल करने के बाद, इंग्लैंड को बाकी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का तीसरा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

मुकाबले में पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत के बाद, मेजबान टीम ने टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। तो वहीं यह इंग्लैंड के लिए एक बेहद ही शर्मनाम हार है, क्योंकि साल 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसी के घर में 3-0 से हराया था। इस सीरीज में हार के बाद, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने बड़ा बयान दिया है।

टेस्ट सीरीज हारने के बाद Ben Stokes ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज गंवाने के बाद, पोस्ट मैच दौरान क्रिकबज के हवाले से स्टोक्स ने कहा- गेम हारना और सीरीज हारना निराशाजनक है। हम पिछले दो मैचों में चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम नहीं थे, इसका श्रेय पाकिस्तान को जाता है। आगे बढ़ते हुए, हम उन चुनौतियों से मुकाबला करने का प्रयास करेंगे, जिनका हम सामना करेंगे। कुछ समय बाद हम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे।

स्टोक्स ने आगे कहा- यह समर देर से समाप्त हुआ, खिलाड़ियों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की, लेकिन जब आप वहां से निकलते हैं, तो सब कुछ अलग होता है। आप बस कड़ी मेहनत कर सकते हैं। आप चाहे अच्छा करें या नहीं, टीम में पाॅजिटिविटी लाने का प्रयास करते हैं। मैच को रिजल्ट चाहे जो भी हो, कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन किया, और इसमें निश्चित रूप से सीखने के लिए बहुत कुछ है।

आप उस बात पर ध्यान दें, और गौर करें, रेहान अहमद और शोएब बशीर, यहां अपने परिवार के सामने क्रिकेट खेल रहे हैं। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वे दो अविश्वसनीय क्रिकेटर हैं, जो अभी अपना करियर शुरू कर रहे हैं। इसलिए, यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...