Skip to main content

ताजा खबर

“हम जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है…”, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल को लेकर बोले कगिसो रबाडा

“हम जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है…”, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल को लेकर बोले कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada (Photo Source: X)

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंच गई थी। टेम्बा बावुमा एंड कंपनी ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला 11-16 जून तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस बीच, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि टीम अपने लॉन्ग-टाइम राइवल के खिलाफ जीत दर्ज करेगी।

ऑस्ट्रेलिया हमें कड़ी टक्कर देगी- कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद सुपरस्पोर्ट पर बात करते हुए कहा,

“यह अभी काफी दूर है, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसा बड़ा अवसर आपको इसके लिए तैयार कर देता है। साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच की राइवलरी हमेशा से ही इंटेंस रही है क्योंकि हम क्रिकेट काफी हद तक एक जैसा खेलते हैं। हम कड़ी मेहनत करते हैं – और वे हमें कड़ी टक्कर देंगे, और हम यह जानते हैं। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है।”

साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में 12 मैचों में 8 जीत, 100 अंक और के 69.440 PCT के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 17 मैचों में 11 जीत, 130 पॉइंट्स, 63.730 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है।

साउथ अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने टीम की तैयारियों को लेकर बात करते हुए बताया,

“हम आयरलैंड या अफगानिस्तान के खिलाफ, जो भी खाली हो, यूके में एक टेस्ट मैच खेलने की कोशिश करेंगे। और अगर असफल रहे, तो हम निश्चित रूप से कुछ दिन पहले जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम वहां वास्तव में अच्छी तरह से कैंप करें, संभवतः कैंटरबरी में।”

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम...

SL vs IND: बड़ी खबर! आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को करेंगे रिप्लेस

SL vs IND: Auqib Nabi Earns Maiden India Test Call-Up for Sri Lanka Series as Replacement for Jasprit Bumrah (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज...

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...