Skip to main content

ताजा खबर

हम किसी से डरते नहीं बल्कि सबका सम्मान करते हैं: गौतम गंभीर 

हम किसी से डरते नहीं बल्कि सबका सम्मान करते हैं: गौतम गंभीर 

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

पिछले सात महीनों में एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम सफेद जर्सी पहनने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि बांग्लादेश मल्टीफाॅर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gamhir) का बड़ा बयान सामने आया है। गंभीर का कहना है कि हम किसी भी टीम से डरते नहीं, बल्कि सबका सम्मान करते हैं।

गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच शुरू होने से पहले गंभीर ने आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- मेरा इस बात में बड़ा विश्वास रहा है कि हम किसी से डरते नहीं हैं, बल्कि हम सभी का सम्मान करते हैं। बांग्लादेश के साथ भी ऐसा ही है। हम प्रतिद्वंद्वी को नहीं देखते हैं और हम वही खेल खेलते हैं, जो हम जानते हैं।

गंभीर ने आगे कहा- उन्होंने पाकिस्तान में जो किया उसके लिए मैं उन्हें (बांग्लादेश को) बधाई देता हूं। लेकिन यह एक नई सीरीज है, और वे एक क्वालिटी वाली टीम हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हां, उनके पास शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज का अनुभव है, लेकिन हम पहली गेंद से ही स्विच ऑन रहना चाहते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...