Skip to main content

ताजा खबर

‘हम काफी आश्चर्यचकित थे’ कप्तान शान मसूद ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में हराने का क्रेडिट स्पिनर्स को दिया

‘हम काफी आश्चर्यचकित थे’ कप्तान शान मसूद ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में हराने का क्रेडिट स्पिनर्स को दिया

PAK vs WI (Image Credit- Twitter X)

West Indies tour of Pakistan, 2025: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 19 जनवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की जीत के साथ खत्म हुआ।

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को शानदार गेंदबाजी के दम पर 127 रनों से हरा दिया है। दूसरी ओर, इस जीत के बाद पाकिस्तान कप्तान शान मसूद (Shan Masood) ने जीत का पूरा क्रेडिट टीम के स्पिनर्स को दिया है।

Shan Masood ने दिया बड़ा बयान

मुल्तान में वेस्टइंडीज के खिलाफ 127 रनों से जीत हासिल करने के बाद, पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने मैच खत्म होने के बाद कहा- जब तक हमें 20 विकेट मिलते हैं और हम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं, तो हम पिच से खुश रहेंगे। इससे हमें अबरार को भी टीम में जोड़ने में मदद मिली। उन्होंने साजिद और नोमान के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की, हमें नहीं पता था कि इस मौसम में यह पहली गेंद से ही बदल जायेगा या नहीं। स्पिनर्स के प्रदर्शन से हम काफी आश्चर्यचकित थे।

मसूद ने आगे कहा- खेल से एक दिन पहले, हमने बात की थी कि एक बार बल्लेबाज अंदर आ जाए, तो उसे बड़ा प्रदर्शन करना होगा। रिजी (मोहम्मद रिजवान) और सऊद (शकील) ने ऐसा किया। अगर हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बनना चाहते हैं, तो बहुत सी चीजें हैं जिनमें हम सुधार कर सकते हैं। जब आप जीतते हैं, तो खुशी की ऊंची उड़ान पर जाना और उससे संतुष्ट होना आसान होता है। लेकिन आप कभी संतुष्ट नहीं होते।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी स्पिनर्स ने मिलकर कुल 15 विकेट हासिल किए। जबकि पूरे मैच में 9 विकेट हासिल करने के चलते साजिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड मिला। खैर, इसी मैदान पर जारी सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 25 जनवरी से खेला जाएगा। देखना होगा कि क्या कैरेबियाई टीम इस मैच में वापसी कर पाती है या नहीं?

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

“कांबली और पृथ्वी शॉ जैसा न हो हाल” – रॉबिन उथप्पा की वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी

Robin Uthappa Cautions Young Sensational Vaibhav Sooryavanshi Against Distractions (image via BCCI/X) भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 15 साल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के सही मैनेजमेंट की...

WI vs PAK, 2nd Test: साजिद और उस्मान की फिरकी का जादू; पोर्ट ऑफ स्पेन में 8 विकेट से जीता पाकिस्तान, सीरीज 1-1 के साथ रही ड्रॉ

WI vs PAK, 2nd Test: Pakistan Level Series with Dominant Victory in Port of Spain (image via getty) बुधवार, 5 अगस्त को पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में विदेश में लगातार...

‘हर किसी के लिए खुला रहता था माही का कमरा’ – धोनी की कप्तानी की सादगी पर बोले अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane reveals simplicity behind MS Dhoni’s leadership (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की सहज लीडरशिप शैली के बारे में खुलकर बात...

6 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, 4th Day: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर बुधवार, 5 अगस्त...