
Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
तो वहीं अब जारी बीजीटी सीरीज के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस दौरे पर टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरभजन का कहना है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए खेल रहे थे।
Harbhajan Singh ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी BGT सीरीज को लेकर, हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो टाइम आउट पर कहा- यहां क्रिकेट खेलना हमारा काम था। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए खेल रहे थे। जब आप ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो आपको पता चलता है कि आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया बहुत अच्छी टीम थी।
हरभजन ने आगे कहा- वे नंबर एक टीम थे। यदि आप अपनी क्षमताओं को जानना चाहते हैं, तो आपको सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना होगा। हमने यही किया, हमने इसी प्रकार की कोशिश की। हमने कोशिश की और दृढ़ संकल्पित रहे। जब भी हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते थे, तो हमें कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे, क्योंकि वे बहुत अच्छी टीम थे।
एडिलेड टेस्ट में होगी रोहित शर्मा की वापसी
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी BGT सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने वाली है। वह पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच, अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते नहीं खेल पाए थे। देखने लायक बात होगी कि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया, रोहित की वापसी के बाद कैसा प्रदर्शन करती है?
“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम
SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!
Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

