
Jonathan Trott (Photo Source: Getty Images)
T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज के शुरुआती तीनों मैचों में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की थी। टीम ने युगांडा और पापुआ न्यू गिनी को हराने के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। लेकिन मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में अफगानिस्तान को 104 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
मुकाबले में वेस्टइंंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 16.2 ओवरों में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस हार के बाद टीम को अब सुपर-8 राउंड के पहले मैच में 20 जून को भारत का सामना करना है।
अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और भारत के साथ ग्रुप-1 का हिस्सा है। भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले हेड कोच जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि काफी सारे एरिया है जिस पर टीम को काम करने की जरूरत है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर भड़के जोनाथन ट्रॉट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही हेड कोच जोनाथन ट्रॉट काफी ज्यादा निराश है। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर उन्होंने बात करते हुए कहा, ‘हमें बहुत काम करने की जरूरत है, यदि हम एक ओवर की अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो एक ओवर से बाहर निकलने और उसे रोकने की कोशिश करने में सक्षम होना होगा।’
जोनाथन ट्रॉट ने आगे कहा, ‘आज हमारे पास कुल दो ओवर थे, जिसमें 60 रन बने और इससे खेल का रुख काफी हद तक बदल गया। अगले 18 ओवरों में बहुत अधिक दबाव होता है, हालांकि यह वास्तविकता है, यह खेल का ब्लैक और व्हाइट हिस्सा है। हां, बल्लेबाजी के मामले में, मैं निराश हूं, और हम थोड़ा भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकें।’
बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

