Skip to main content

ताजा खबर

‘हमें ना सिखाएं कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है’ इंजमाम उल हक की रोहित शर्मा को दो टूक, देखें वायरल वीडियो

हमें ना सिखाएं कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है इंजमाम उल हक की रोहित शर्मा को दो टूक देखें वायरल वीडियो

Rohit Sharma and Inzamam-ul-Haq (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam-ul-Haq) एक बड़ा बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम स्विंग कराने के लिए, गेंद से छेड़छाड़ कर रही है।

तो वहीं जब इसको लेकर इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि सूखे विकेट पर गेंद अपने आप स्विंग होता है और जो लोग ऐसा सोच रहे हैं, उन्हें अपना दिमाग खोलने की जरूरत है।

इसके बाद, लगातार इस बात को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा हो रही है, और लगता नहीं है अब यह विवाद बहुत ही जल्द ठंडा होने वाला है। बता दें कि रोहित शर्मा के इस बयान के बाद, इंजमाम की भी एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि हमें ना सिखाएं कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है।

हमें ना सिखाएं कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है: इंजमाम उल हक

बता दें कि इंटरनेट पर इस वायरल वीडियो के अनुसार इंजमाम कहते हैं दिमाग तो हम अपना जरूर खोल लेंगे। पहली बात तो ये इसने (रोहित शर्मा) कहा है कि रिवर्स स्विंग हो रहा है, ये बात तो सही है। दूसरी बात, रोहित शर्मा को हमें ये सिखाने की जरूरत नहीं है कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है, किस तरह होता है, और किस पिच पर होता है। स्विंग सिखाने वाले लोगों को ये नहीं कहते। अंपायर को अपना दिमाग खुला रखने की जरूरत है।

देखें इंजमाम उल हक की ये वायरल वीडियो

दूसरी ओर, टीम इंडिया के बारे में बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद, फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम अब 19 जून फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में मैन इन ब्लू किस तरह का प्रदर्शन करेगी?

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...