Skip to main content

ताजा खबर

हमें ऋषभ पंत को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है: रोहित शर्मा

हमें ऋषभ पंत को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है: रोहित शर्मा

Rishabh Pant and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को घुटने में सूजन का सामना करना पड़ा था। इस वजह से खिलाड़ी ने खेल के तीसरे दिन मैदान पर विकेटकीपिंग भी नहीं की थी।

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में हुए भयानक कार एक्सीडेंट के बाद से पंत घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, इस घटना के बाद करीब 14 महीने बाद, पंत ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर ली थी, लेकिन अब एक बार फिर से पंत की समस्या सामने आ गई है।

साथ ही यह स्पष्ट नहीं है कि वह पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ठीक हो पाएंगे या नहीं। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट आगे से पंत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने वाला है।

साथ ही कप्तान रोहित ने बताया कि पंत की चोट बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बेंच पर बिठाने और जोखिम न उठाने का फैसला किया, क्योंकि वह टेस्ट टीम में एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि बेंगलुरू में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- देखिए, उनकी (ऋषभ पंत) चोट के बारे में, मुझे लगता है कि उनके पैर का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। तो हम सभी जानते हैं कि वह किस दौर से गुजरा है।

इसलिए, बस थोड़ा सावधान रहना होगा कि वह कहां है और वह हमारे लिए क्या है। यहां तक ​​कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी वह आराम से दौड़ नहीं पा रहे थे। वह गेंद को सिर्फ स्टैंड में मारने की कोशिश कर रहा था। लेकिन फिर भी हमें उस जैसे व्यक्ति के साथ, ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

रोहित ने आगे कहा- उनकी (पंत) की कई छोटी-मोटी सर्जरी हुई हैं, एक बड़ी सर्जरी उनके घुटने की भी हुई है। ईमानदारी से कहूं तो पिछले डेढ़ साल में वह काफी सदमे से गुजरा है। तो यह समय सिर्फ ज्यादा सावधानी बरतने के बारे में है।

इसलिए, जब आप कीपिंग कर रहे होते हैं, तो आपको अपने घुटने को नीचे करते हुए हर गेंद के साथ इसे मोड़ना होता है। इसके बाद हमने सोचा कि उसके लिए अंदर रहना और फिर अगले मैच के लिए 100% तैयार होना ही सही बात है।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...