Skip to main content

ताजा खबर

हमारी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कुछ खामियों को उजागर किया: जेसन गिलेस्पी

Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं हाल में ही दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हुई है। इस सीरीज के पहले मैच को गंवाने के बाद, पाकिस्तान ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए सीरीज के बाकी दो मैचों को बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अपने नाम किया।

इन दो मैचों में जीत के बाद करीब 32 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में किसी वनडे सीरीज को अपने नाम किया। दूसरी ओर, अब सीरीज के खत्म होने के बाद, पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट के अंतरिम कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में कुछ खामियां थी, जिसे पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी यूनिट ने दुनिया के सामने लाया है।

Jason Gillespie ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को अपने नाम करने के बाद, Jason Gillespie ने सिडनी माॅर्निंग हेराल्ड से बातचीत करते हुए कहा- इस सीरीज में हमने देखा कि हमारी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कुछ खामियां उजागर कर दीं।

मुझे यकीन है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कुछ गलतियों को सुधारने और कुछ चीजों में सुधार करने पर ध्यान देंगे। अच्छे खिलाड़ी और अच्छी टीमें यही करती हैं। आप सीखते हैं, समायोजित होते हैं और अनुकूलन करते हैं और अगली चुनौती के लिए तैयार रहते हैं।

गिलेस्पी ने आगे कहा- हमने इसका अनुमान लगाया था, और यह आधुनिक क्रिकेट की प्रकृति है, और यह चयनकर्ताओं और कोचों पर निर्भर है कि वे अपने खिलाड़ियों को बेस्ट तरह से मैनेज करें। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा करना चुना, यह बिल्कुल स्पष्ट था कि यह तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक नहीं थी।

दूसरी ओर, अब 14 नवंबर से पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इससीरीज में पाकिस्तानी गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं?

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...