
लखनऊ सुपर जायंट्स की मैनेजमेंट पिछले कुछ आईपीएल सीजन में केएल राहुल की कप्तानी से खुश नहीं थी और इसके कारण टीम ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया। उन्होंने ऑक्शन में काफी पैसे खर्च किए और ऋषभ पंत और मिचेल मार्श जैसे कुछ मार्की खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। हालांकि राहुल के जाने के बाद यह साफ नहीं था कि, आईपीएल 2025 में कौन LSG की कप्तानी करेगा।
फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर रिटेन किया था और ऑक्शन से पहले उन्हें फेवरेट्स माना जा रहा था। लेकिन ऑक्शन के बाद पंत कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का मानना है कि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से एक बेहतरीन टीम तैयार की है। उन्होंने बताया कि इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स में चार लीडर हैं।
एलएसजी के ओनर गोयनका ने विकेटकीपर ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श का जिक्र किया। इस तरह उन्होंने टीम में चार लीडर गिनाए। इनमें से तीन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने खरीदा और निकोलस पूरन को पहले से ही टीम ने रिटेन किया था।
IPL 2025 ऑक्शन को लेकर संजीव गोयनका ने दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर संजीव गोयनका ने कहा कि, “हमारी अंदरूनी भावना यह है कि हमारी ऑक्शन बेहतरीन रही। हमारा ध्यान इस बात पर था कि हमारा मध्यक्रम और फिनिशिंग बेहद मजबूत होनी चाहिए। हमारा नंबर 3 से नंबर 8 तक का क्रम बहुत मजबूत है। हमारी दूसरी इच्छा अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाजों और विस्फोटक अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों के बजाय पूरी तरह से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ जाने की थी। अब हमारे पास दोनों का संयोजन है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी टीम में चार लीडर हैं – ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श। इसलिए यह बुद्धि और विचार तथा रणनीति का एक बहुत मजबूत नेतृत्व पूल बन जाता है। वे सभी ऐसे लोग हैं जो जीतने की मानसिकता के साथ खेल सकते हैं। ऋषभ में जीतने की भूख और जुनून है। इसलिए एक अच्छी टीम बनाई गई है। हम खुश हैं। कुल मिलाकर, संतुलन भी ठीक है और कोई भी टीम 10 में से 10 नहीं है।”
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

