Skip to main content

ताजा खबर

स्मृति मंधाना का धमाका, सिर्फ 23 गेंदों में ठोका वनडे क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Smriti Mandhana (Image Credit - Twitter X)
Smriti Mandhana (Image Credit – Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नया इतिहास रच दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मंधाना ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक जमाकर भारत की ओर से महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान बना दिया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋचा घोष के नाम दर्ज था। ऋचा ने साल 2021-22 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। लेकिन मंधाना ने अपने आक्रामक अंदाज से इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

भारत की महिला खिलाड़ियों के वनडे में सबसे तेज अर्धशतक 

  • स्मृति मंधाना – 23 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया (2025)

  • ऋचा घोष – 26 गेंद बनाम न्यूजीलैंड (2021-22)

  • वेदा कृष्णमूर्ति – 32 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2017-18)

  • हरमनप्रीत कौर – 33 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2020-21)

  • सब्बीनीनी मेघना – 33 गेंद बनाम न्यूजीलैंड (2021-22)

मंधाना की इस पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। उन्होंने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो को निशाना बनाया और हर तरफ शॉट्स बिखेरे। उनके इस आक्रामक खेल से भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत मिली और दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। दिल्ली के मैदान में तालियों और नारों की गूंज ने माहौल को यादगार बना दिया।

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना पिछले कई वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजो में गिनी जाती हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 – हर फॉर्मेट में भारत को कई बार जीत दिलाई है। बड़े मौकों पर बड़ी पारी खेलने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। यही वजह है कि उन्हें मौजूदा दौर में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।

सोशल मीडिया पर भी स्मृति की इस रिकॉर्डतोड़ पारी की जमकर चर्चा हो रही है। क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व खिलाड़ियों तक, सभी ने उनकी तारीफ की है। कई लोगों ने इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का पल बताया है। यह उपलब्धि न केवल मंधाना के करियर में सुनहरा अध्याय जोड़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ी की खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

আরো ताजा खबर

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...

BBL 2025-26: 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है बिग बैश लीग का 15वां सीजन, जानें कब और कहां देखें भारत में मैच? 

BBL 2025-26 (Image Credit- Twitter X) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग यानि कि बिग बैश लीग का 15वां सीजन 14 दिसंबर से शुरू होने के लिए तैयार है।...

2025 गूगल सर्च में छाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी उम्मीद बहुत कम...

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दीपक हुड्डा को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें

Deepak Hooda (Image credit Twitter – X) IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उनमें से एक नाम है दीपक हुड्डा।...