Skip to main content

ताजा खबर

स्पेशल बैट से विलेज क्रिकेट खेल रहे हैं कुमार संगकारा, संजू सैमसन और चहल से है खास कनेक्शन

स्पेशल बैट से विलेज क्रिकेट खेल रहे हैं कुमार संगकारा संजू सैमसन और चहल से है खास कनेक्शन

Kumar Sangakkara and Sanju Samson (Image Credit- Twitter)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच कुमार संगकारा ने खुलासा किया कि वह यूनाइटेड किंगडम में विलेज क्रिकेट मैचों में लेने के दौरान संजू सैमसन के दो बल्लों का उपयोग कर रहे हैं। इस रहस्योद्घाटन पर बुधवार को भारतीय बल्लेबाजों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। सैमसन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजस्थान रॉयल्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संगाकारा कह रहे हैं कि वह यूके में विलेज क्रिकेट सैमसन के बल्ले से खेल रहे हैं।

संजू सैमसन को लेकर कुमार संगकारा ने कही बड़ी बात

इसी बीच श्रीलंका के दिग्गज ने युजवेंद्र चहल से भी कुछ क्रिकेट किट की मांग की है। संगकारा ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर वीडियो में कहा, ”मेरे गांव के क्रिकेट में, मेरे पास संजू के दो बल्ले हैं। उन्होंने बहुत दयालुता दिखाते हुए मुझे अपने दो बल्ले दिए, क्योंकि मेरे पास उनसे जुड़ी कोई यादगार चीज नहीं है। घर पर कोई बल्ला नहीं था, कुछ भी नहीं। युजी (युजवेंद्र चहल) अगर तुम ये देख रहे हो, तुम्हे याद होगा कि तुमने मुझे कुछ किट देने का वादा किया था। इसलिए याद रखो। मैं उसका भी इंतजार कर रहा हूं।”

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

कुमार संगाकार को अपने बल्ले से खेलता देख संजू काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कुमार संगाकार मेरे बल्ले से खेल रहे हैं, हाहाहा… ये सपना है।” संजू और संगाकारा की जोड़ी ने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स को दूसरे प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जहां टीम को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा।

संजू ने आईपीएल 2024 में 16 मैचों में 531 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। संजू सैमसन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में भी जगह बनाने में कामयाब हुए। वह विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे।

हालांकि उन्हें इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। संजू सैमसन जिम्बाब्वे के दौरे पर भी टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो पारियों में नाबाद 12 और 58 रन की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...