Skip to main content

ताजा खबर

स्पिनर Ajaz Patel के लिए ये पल खास है, इस तस्वीर ’10’ विकेटों की बात है

Ajaz Patel And Anil Kumble (Image Credit- Instagram)

मुंबई टेस्ट मैच में जो न्यूजीलैंड टीम की जीत हुई है, उस जीत में Ajaz Patel का बहुत बड़ा हाथ था। जहां इस स्पिन गेंदबाज ने दोनों पारी में अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए थे, वहीं सीरीज जीत के साथ एजाज एक खास दिग्गज खिलाड़ी से मिले और अब उनकी वो ही तस्वीरें वायरल हो रही है।

Ajaz Patel को रास आता है वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजी करना

जी हां, Ajaz Patel को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाज करना काफी रास आता है, जब भी ये स्पिनर इस मैदान पर खेलता है तो इतिहास रच देता है। ऐसे में पटेल ने इस मैदान पर सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं, लेकिन इस खिलाड़ी ने 2 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2021 में उन्होंने एक पारी में 10 विकेट ले लिए थे, तो दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे। अब साल 2024 में उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए वानखेड़े में और दूसरी पारी में टीम इंडिया के 6 बल्लेबाजों को आउट किया था।

जब Ajaz Patel की हुई अनिल कुंबले से मुलाकात

*मुंबई टेस्ट मैच के बाद पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने लिया Ajaz Patel का इंटरव्यू।
*कीवी टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है पटेल और कुंबले की तस्वीरें।
*साथ ही इस स्पेशल पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- The 10-wicket men।
*कुंबले और पटेल के पास टेस्ट की एक पारी में पूरे 10 विकेट लेने का है रिकॉर्ड।

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर के साथ Ajaz Patel

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

केन विलियमसन ने टीम के लिए पोस्ट किया शेयर

चोट के चलते केन विलियमसन टीम इंडिया के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन उनकी कमी को Will Young ने पूरा किया और वो मैन ऑफ द सीरीज भी बने। अपनी टीम की शानदार जीत के बाद केन विलियमसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें न्यूजीलैंड टीम की कुछ तस्वीरें शामिल थी टेस्ट सीरीज से। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-History from the brothers! Incredible few weeks।

ये पोस्ट शेयर किया है केन ने सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kane Williamson (@kane_s_w)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...