Skip to main content

ताजा खबर

स्नेह राणा ने टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार के प्रभाव की सराहना करते हुए दिया बड़ा बयान

स्नेह राणा ने टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार के प्रभाव की सराहना करते हुए दिया बड़ा बयान

Sneh Rana (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑफ स्पिनर स्नेह राणा (Sneh Rana) ने टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही राणा ने टीम में मजूमदार के प्रभाव को लेकर भी बात की है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में मजूमदार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी, और तब से लेकर अब तक टीम इंडिया ने खेल के बड़े फाॅर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ नवी मुंबई में, मुंबई में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में टेस्ट जीत हासिल की थी।

स्नेह राणा ने अमोल मजूमदार को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही IANS के साथ एक चर्चा में स्नेह राणा ने अमोल मजूमदार को लेकर कहा- जब भी हम सर से बात करने जाते हैं तो उनका खिलाड़ी पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसके साथ आप टीम में कभी भी बात कर सकते हैं। अगर आपको कोई संदेह है तो आप हमेशा उनके पास जाकर बात कर सकते हैं।

वे हर खिलाड़ी की ताकत को जानते हैं और उसे कैसे प्रेरित कर सकते हैं, ये भी जानते हैं। मैदान में उसके खेल का अच्छा उपयोग कैसे कर सकते हैं, और हम उससे सर्वश्रेष्ठ कैसे निकाल सकते हैं। वह प्रत्येक खिलाड़ी को अच्छी तरह से जानते हैं और वह टीम में जो सकारात्मकता लाते हैं, वह अविश्वसनीय है।

राणा ने आगे टेस्ट क्रिकेट को लेकर कहा- सबसे पहले इस फॉर्मेट में खेलने से खिलाड़ी की परीक्षा होती है। लेकिन भारत में पहले से ही बहुत सारी प्रतिभा मौजूद है। सिर्फ फाॅर्मेट में अंतर है, व्हाइट बाॅल और रेड बाॅल क्रिकेट में आपकी सोच और स्किल एक जैसे ही होते हैं। टेस्ट क्रिकेट में आपको बस अपने धैर्य को लेकर थोड़ा सा गियर बदलना होगा, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आपके धैर्य की परीक्षा होती है।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ T20 WC Final 2026: अगर बारिश की वजह से मैच धुला, तो कौन जीतेगा खिताब? यहां जानें 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। करीब 1 महीना और 54 लीग व नाॅकआउट मैचों...

T20 World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20Is में क्या है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

T20 World Cup: Narendra Modi Stadium (image via getty) भारत रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत ने इंग्लैंड...

SM Trends: 7 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच वाका स्टेडियम, पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में आज 7...

5 शानदार फिनिशर जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में दबदबा बनाए रखा

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मौजूदा संस्करण में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। खासकर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।...