Skip to main content

ताजा खबर

“स्टेडियम में अब तंबाकू-गुटखे का विज्ञापन दिखा तो….” एक्शन में स्वास्थ मंत्रालय, BCCI को नोटिस होगी जारी

“स्टेडियम में अब तंबाकू-गुटखे का विज्ञापन दिखा तो….” एक्शन में स्वास्थ मंत्रालय, BCCI को नोटिस होगी जारी
Tobacco-Ads-in-cricket-stadiumकेंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने हाल ही में ऐलान करने वाला है की भारत के किसी भी स्टेडियम में तंबाकू और गुटखे के विज्ञापन नहीं लगाए जाएंगे। आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंटों की मेजबानी करने वाले कई क्रिकेट मैदानों पर तंबाकू के विज्ञापन प्रदर्शित किए जाते हैं, जिनमें गुटखा-पान मसाला और चबाने वाले तंबाकू भी शामिल हैं।

जाहीर सी बात है कि इन विज्ञापनों की वजह से बीसीसीआई को अच्छी खासी कमाई होती है। लेकिन यह देश के युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रहा है। बॉलीवुड सितारे यह भूल जाते हैं कि वे भारतीय युवाओं के लिए आदर्श हैं और वह बड़े शान से गुटखे और तंबाकू का प्रचार करते हैं।

गौरतलब है कि भारत में क्रिकेट एक त्योहार की तरह मनाया जाता है और युवाओं के बीच यह खेल काफी लोकप्रिय है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें क्रिकेट मैचों और सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट के दौरान धूम्रपान रहित तंबाकू के विज्ञापन दिखाए गए हैं। यह अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को आकर्षित करता है। इसलिए अब रिपोर्ट्स है कि स्वास्थ्य मंत्रालय का DGHS बीसीसीआई को लेटर लिखकर तंबाकू से संबंधित विज्ञापन दिखाने से रोकने का आग्रह कर सकता है।

बीसीसीआई के सूत्र ने इसपर एक बयान जारी किया है-

“ये विज्ञापन वास्तव में प्रसिद्ध तम्बाकू/गुटखा ब्रांड के विज्ञापन हैं और कानूनों को दरकिनार करने के लिए इन्हें पान मसाला, इलायची और अन्य खाद्य पदार्थों के नाम पर बेचा जा रहा है। दिल्ली राज्य तम्बाकू नियंत्रण ने बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को बहुत सारे कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। पान मसाला के विज्ञापन बड़े पैमाने पर थे और कई मामलों में प्रभावी रूप से रोक भी दिए गए थे। इसके बाद अब वे ज्यादातर सुगंधित इलाची के नाम पर तम्बाकू का प्रचार करते हैं।”

विश्व कप के 41.3% विज्ञापन तम्बाकू के थे

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और वैश्विक स्वास्थ्य संगठन वाइटल स्ट्रैटेजीज का एक अध्यन मई में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया था। इसके बताया गया कि 2023 में धुआं रहित तंबाकू (SLT) ब्रांडों के सभी सरोगेट विज्ञापनों में से 41.3% क्रिकेट वर्ल्ड कप के पिछले 17 मैचों के दौरान दिखाए गए थे।

আরো ताजा खबर

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम...