Skip to main content

ताजा खबर

‘स्क्रिप्ट राइटर है या जर्नलिस्ट?’ अफवाहों पर भड़के सूर्यकुमार यादव, दिया करारा जवाब

‘स्क्रिप्ट राइटर है या जर्नलिस्ट?’ अफवाहों पर भड़के सूर्यकुमार यादव, दिया करारा जवाब

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर यह अफवाह उड़ रही है कि यशस्वी जायसवाल के घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ने के पीछे विस्फोटक बल्लेबाज का हाथ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यशस्वी जायसवाल अब घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेल सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल ने अपने भारतीय घरेलू क्रिकेट की शुरुआत मुंबई टीम की ओर से की थी। यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी मेल कर दिया है। प्रसिद्ध भारतीय न्यूजपेपर ने सूर्यकुमार यादव को लेकर एक न्यूज लिखी थी जिसका सूर्यकुमार यादव ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सूर्यकुमार यादव ने रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और लिखा कि,’स्क्रिप्ट राइटर है या जर्नलिस्ट? अगर हंसना है तो मैं कॉमेडी मूवी देखना बंद कर दूंगा और ऐसे आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दूंगा। यह एकदम बकवास खबर है।’

यह रहा सूर्यकुमार यादव का ट्वीट:

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि,’यशस्वी जायसवाल ने हमें NOC दे दिया है। उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया है लेकिन वह गोवा टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।’

सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं जबकि यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यशस्वी जयसवाल की बात की जाए तो आईपीएल 2025 में अभी तक वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अब यह दोनों ही खिलाड़ी बचे हुए मुकाबलों में कैसी बल्लेबाजी करते हैं?

আরো ताजा खबर

VIDEO: बल्लेबाज ऋषभ पंत का शेफ अवतार वायरल, टूटे हुए पैर के साथ बनाया मजेदार पिज्जा

Rishabh Pant (Image Credit Twitter X)एक बेहतरीन और रोमांचक पोस्ट साझा करते हुए इंस्टाग्राम के जरिये, भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत का नया अवतार देखने को मिला है। बता...

पूर्व साउथ अफ्रीकी स्टार वेन पार्नेल ने चुनी अपनी ऑल टाइम वनडे XI, तीन भारतीयों को दी जगह

Wayne Parnell (Image Credit Twitter X)ऑलराउंडर वेन पार्नेल, जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रमुख खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के वनडे सीरीज में...

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले CSK में हलचल, बद्रीनाथ ने कहा अश्विन को रिलीज कर देना चाहिए

Ashwin and Badrinath (Image Credit Twitter X)आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड और ऑक्शन की हलचल, मिनी ऑक्शन की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है, मगर खिलाड़ियों के संभावित ट्रेड...

IPL 2026: तो इस वजह से राजस्थान राॅयल्स से रिलीज होना चाहते हैं संजू सैमसन, पूर्व भारतीय ने बताई बड़ी वजह 

IPL 2026: Sanju Samson to stay with RR (image via X)आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए लिए इन दिनों चर्चा काफी जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिनी...