Skip to main content

ताजा खबर

स्कॉटलैंड ने छुड़ा दिए इंग्लैंड के पसीने, उधर नेपाल ने नीदरलैंड्स को किया तंग, देखें 4 जून को खेले गए मैचों के नतीजे

स्कॉटलैंड ने छुड़ा दिए इंग्लैंड के पसीने उधर नेपाल ने नीदरलैंड्स को किया तंग देखें 4 जून को खेले गए मैचों के नतीजे

England vs Scotland (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का छठवां मुकाबला स्कॉटलैंड vs इंग्लैंड और, सांतवा मुकाबला नेपाल vs नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। वहीं, नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच में डच टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

स्कॉटलैंड vs इंग्लैंड (Scotland vs England- SCO vs ENG)

4 जून को भारतीय समायानुसार रात 8 बजे दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के सामने स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की।

डच के सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए 10 ओवर में 90 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। जॉर्ज मुन्से ने 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 41रन जड़े। वहीं, माइकल जोन्स ने 30 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 45 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।

दोनों टीमों के बीच यह मैच बेहद ही रोमांचक होते नजर आ रहा था लेकिन बारिश ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया। और आखिरी में इस मैच को रद्द कर दिया गया। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मैच है जिसे बारिश के कारण रद्द किया गया।

नेपाल vs नीदरलैंड्स (Nepal vs Netherlands- NEP vs NED)

4 जून को रात 9 बजे इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया। नीदरलैंड्स ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल की टीम की तरफ से कप्तान रोहित पौडेल ने 37 गेंदों में 5 रन बनाए और बाकी कोई भी बल्लेबाज 20 रनों के आँकड़ें को पार नहीं कर सका। 19.2 ओवर में ही नेपाल की टीम 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स टीम के लिए काफी मुश्किलें हुई, जीत हासिल करने के लिए उन्हें 18.4 ओवर लग गए। टीम के लिए मैक्स ओ’डॉउड ने 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही नीदरलैंड्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...