Skip to main content

ताजा खबर

सौरव गांगुली ने नई पारी की शुरुआत की, SA20 में इस टीम के हेड कोच नियुक्त किए गए 

SOURAV GANGULY (Image Credit- Twitter X)
SOURAV GANGULY (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व कप्तान सौरव गांगुली को SA20 के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले, प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी।

इस पोस्ट में प्रिटोरिया कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने लिखा- प्रिंस कैपिटल्स कैंप में शाही अंदाज लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! हमें सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच घोषित करते हुए बेहद खुशी हो रही है।”

बता दें कि गांगुली टीम में जोनाथन ट्राॅट को रिप्लेस करेंगे, जो इससे पहले टीम के हेड कोच थे। साथ ही फ्रेंचाइजी ने टीम के पूर्व हेड कोच को लेकर लिखा- जोनाथन ट्रॉट, आपके नेतृत्व और टीम के प्रति अटूट समर्पण के लिए सदैव आभारी रहेंगे। आपके अगले साहसिक कार्य के लिए शुभकामनाएँ! एक बार कैपिटल्स, हमेशा कैपिटल्स!”

देखें फ्रेंचाइजी की यह पोस्ट

गौरतलब है कि साल 2008 में क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, गांगुली ने कई प्रशासनिक पदों पर काम किया है। वह बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं और वर्तमान में आईसीसी मैन्स क्रिकेट कमिटी के हेड भी हैं। साथ ही गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे हैं।

इसके अलावा वह सौरव गांगुली आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर कई सालों से काम कर रहे हैं। साल 2019 में वह दिल्ली कैपिटल्स से बतौर मेंटर जुड़े थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में काम किया और फिर कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े।

तो वहीं, अब एक बार फिर वह अपने क्रिकेटिंग अनुभव को SA20 प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम के साथ साझा करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस टीम का मालिकाना हक भी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट व जीएमआर ग्रुप के पास है। टीम के साथ जुड़ने के बाद, अब गांगुली की जिम्मेदारी आगामी 9 सितंबर को होने वाले SA20 ऑक्शन से पहले रणनीतियां बनाने पर होगी।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया, शिवम दुबे के अर्धशतक पर फिरा पानी

IND vs NZ 2026, 4th T20I: Shivam Dube (image via getty) बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20आई में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड ने...

‘मुझे रिस्पेक्ट महसूस नहीं हो रही थी’ – युवराज सिंह ने क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले को याद किया

Yuvraj Singh (image via X) पूर्व वर्ल्ड कप विजेता युवराज सिंह ने हाल ही में उस खेल से अपने रिटायरमेंट के पीछे की असली वजह बताई है, जिसे उन्होंने पूरी...

IND vs NZ: चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 216 रनों का मजबूत लक्ष्य

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) विशाखापत्तन में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा है।...

PSL 2026: जेसन गिलेस्पी बने हैदराबाद के हेड कोच, ल्यूक रॉन्ची ने संभाला इस्लामाबाद यूनाइटेड का कमान

Jason Gillespie (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट हेड कोच जेसन गिलेस्पी को पाकिस्तान सुपर लीग की दो नई फ्रेंचाइजी में से एक, हैदराबाद का कोच नियुक्त किया गया...