Skip to main content

ताजा खबर

सौरव गांगुली की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा भारत बनाम पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच 

Sourav Ganguly (Image credit - Twitter X)
Sourav Ganguly (Image credit – Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच को लेकर अपना पक्ष रखा है। सौरव ने बताया है कि दो चिरप्रतिद्वंद्वदी टीमों के बीच होने वाले मैच में कौन बाजी मार सकता है?

बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले पाकिस्तान ने यह मैच बायकाॅट करने का फैसला किया था, लेकिन आईसीसी और बीसीबी के साथ सोमवार को हुई मीटिंग के बाद, पीसीबी ने अपना बायकाॅट का फैसला बदल लिया। और अब वह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के 10वें मैच में खेलने के लिए तैयार हैं।

सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया

भारत बनाम पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मैच लेकर सौरव गांगुली ने हाल में ही एनडीटीवी के हवाले से कहा- यह टी20 वर्ल्ड कप का एक बड़ा मैच होगा। मैच 15 फरवरी को है, पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा। भारत एक बहुत अच्छी टीम है।

पूर्व बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने आगे कहा- “वर्ल्ड कप से बाहर होने का क्या मतलब? वैसे भी उन्हें श्रीलंका में खेलना है। पाकिस्तान के फैसले पलटने से मैं हैरान हूं। वर्ल्ड कप में हर अंक महत्वपूर्ण होता है।”

गांगुली द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने साफ कर दिया है कि 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी रहने वाला है। हालांकि, देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करने वाली है?

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के सफर के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत हासिल की थी। तो वहीं, पाकिस्तान ने जैसे-तैसे नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में 3 विकेट से जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...