Skip to main content

ताजा खबर

सौभाग्य से मैं खेल से दूर रहने, क्रिकेट की बातचीत से दूर रहने के लिए कुछ समय निकाल पाया- एडेन मार्करम टी-20 वर्ल्ड कप की हार पर

सौभाग्य से मैं खेल से दूर रहने, क्रिकेट की बातचीत से दूर रहने के लिए कुछ समय निकाल पाया- एडेन मार्करम टी-20 वर्ल्ड कप की हार पर
Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)T20 World Cup 2024 के फाइनल को करीब दो महीने हो चुके हैं। फाइनल में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने आखिरी के कुछ ओवरों में मैच पलटा था और करीबी अंतर से जीत दर्ज की थी। उस मैच में 15 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका मैच में बना हुआ था, लेकिन अगले 5 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। इस हार से कप्तान एडेन मार्करम निराश नजर आए थे?

हाल ही में उस हार को लेकर मार्करम ने बयान दिया है और कहा है कि पहले हार को पचा पाना कठिन था, लेकिन अब आसान है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडेन मार्करम से टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा सवाल पूछा गया। क्रिकबज के मुताबिक, मार्करम ने कहा, “मुझे इसे (हार) उतना समय देना चाहिए जितना कि इसे जरूरत है। उस समय इसे पचाना बहुत मुश्किल था।

निश्चित रूप से तब से लेकर अब तक, इसे संभालना थोड़ा बेहतर हो गया है। इससे निपटना और इसे सुलझाना अब आसान है।” 29 जून को बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले कभी भी वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं खेला था और अपने पहले ही फाइनल में वे जीत के करीब आकर चूक गए।

मैं खेल से दूर रहने, क्रिकेट की बातचीत से दूर रहने के लिए कुछ समय निकाल पाया- एडेन मार्करम

साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एडेन मार्करम ने आगे कहा, “अच्छी बात ये रही कि, मैं खेल से दूर रहने, क्रिकेट की बातचीत से दूर रहने के लिए कुछ समय निकाल पाया। गेम से दूर रहना और खुद को फिर से रीसेट करना अच्छा था। प्रत्येक व्यक्ति इसे अपने आप में ही संसाधित करता है। शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह सुनिश्चित करना है कि आप इस दौरान शांति से रहें कि यह सब कैसे खत्म हुआ। ताकि आप आगे बढ़ सकें और आगे चलते रहें।”

बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका की टीम शुक्रवार से मंगलवार तक त्रिनिदाद में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इस टी20 टीम में कुछ वह खिलाड़ी भी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे। इनमें कप्तान एडेन मार्करम, रीजा हेंड्रिक्स और ट्रिस्टन स्टब्स हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...