Skip to main content

ताजा खबर

सोशल मीडिया पर Virat ने पोस्ट शेयर किया खास, प्रधानमंत्री Narendra Modi का किया धन्यवाद

Virat And Narendra Modi (Image Credit- Instagram)

दिल्ली पहुंचने के बाद टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की थी, जिससे जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं। इस बीच टीम के प्रमुख बल्लेबाज यानी की विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो PM मोदी से जुड़ा है और कुछ ही देर में इंटरनेट की दुनिया में सुपर वायरल हो गया है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हर खिलाड़ी से की बात

वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi से मिलने पहुंची टीम इंडिया ने सबसे पहले उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दी, उसके बाद PM मोदी ने टीम के हर खिलाड़ी से बात की। इस दौरान हंसी-मजाक का माहौल नजर आया, साथ ही PM मोदी ने पूरी टीम के साथ एक तस्वीर भी क्लिक कराई और बीच में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उनके हाथ में थी।

विराट कोहली ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है

*प्रधानमंत्री Narendra Modi के लिए विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट।
*जहां एक तस्वीर में टीम के साथ नजर आए पीएम मोदी, दूसरी तस्वीर में विराट और मोदी जी हैं।
*बल्लेबाज कोहली ने कैप्शन में लिखा- आज हमारे PM से मिलना सम्मान की बात है।
*आगे विराट ने लिखा- प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद सर।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के लिए विराट कोहली का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इस वीडियो में टीम इंडिया से मिलते हुए नजर आ रहे हैं PM मोदी

#WATCH | Indian Cricket team meets Prime Minister Narendra Modi at 7, Lok Kalyan Marg.

Team India arrived at Delhi airport today morning after winning the T20 World Cup in Barbados on 29th June. pic.twitter.com/840otjWkic

— ANI (@ANI) July 4, 2024

पूरी फ्लाइट में उत्साह से लबरेज थी टीम इंडिया

दूसरी ओर वेस्टइंडीज से भारत आते समय टीम के खिलाड़ी फ्लाइट में भी उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे, इस दौरान सभी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ में तस्वीर ले रहे थे और जमकर मस्ती भी कर रहे थे। वहीं दिल्ली पहुंचने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बस से फैन्स को ट्रॉफी दिखाई और होटल पहुंचने के बाद जमकर डांस भी किया। इस दौरान होटल में हर कोई भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट के साथ तस्वीर लेने के लिए दौड़ रहा था और वो नजारा भी देखने लायक था।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...